अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

by
हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि परंपरागत फसलों की पैदावार करने वाले ये गांव भी अब एचपीशिवा परियोजना के कारण बागवानी की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इन गांवों की सूची में अब जिला हमीरपुर का एक गांव झिंझकरी भी जुड़ने जा रहा है।
एचपीशिवा परियोजना की मदद से झिंझकरी गांव के लगभग 27 किसानों की करीब एक हैक्टेयर भूमि पर इस सीजन में अमरूद के पौधों की रोपाई शुरू कर दी गई है। पौधारोपण के लिए जमीन तैयार करने और बाड़बंदी से लेकर पौधारोपण और सिंचाई के प्रबंध तक का सारा कार्य एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से मुफ्त किया जा रहा है।
गांव के प्रगतिशील किसान हेमराज का कहना है कि एचपीशिवा परियोजना ने गांववासियों के लिए एक नई राह दिखाई है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग और एचपीशिवा परियोजना के अधिकारियों ने गांव के किसानों को परियोजना के तहत मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी और इसका भरपूर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
एचपीशिवा परियोजना की जानकारी प्राप्त करने के बाद हेमराज सहित गांव के कुल 27 किसानों ने अपनी जमीन पर अमरूद का बागीचा लगाने का निर्णय लिया। इसके बाद जमीन का समतलीकरण का कार्य, बाड़बंदी और गांव के चैक डैम से सिंचाई का प्रबंध परियोजना के माध्यम से किया गया। यहां इस सीजन में अमरूद के पौधों का रोपण भी शुरू कर दिया गया है।
उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार ने बताया कि एचपीशिवा परियोजना के तहत जिला हमीरपुर में 65 क्लस्टरों की 834 हैक्टेयर भूमि पर फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसी कड़ी में गांव झिंझकरी में भी लगभग एक हैक्टेयर भूमि पर अमरूद का बागीचा लगाने के लिए जमीन तैयार करके इसी सीजन में पौधारोपण भी आरंभ कर दिया गया है।
अब वह दिन दूर नहीं हैं, जब जिला हमीरपुर का छोटा सा गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से गुलजार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शहीदों ने आजादी के सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कुर्बानी दी लेकिन देश के शासकों की जनविरोधी नीतियों के कारण यह पूरा नहीं हो सके : प्रो. जय पाल सिंह

मेंहिंदवानी (गढ़शंकर) लोक बचाओ, गांव बचायों मेंहिंदवानी दुआरा शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहीदी दिवस के रूप में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महिंदवानी में सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नंबरदार दर्शन...
हिमाचल प्रदेश

किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी शीघ्र खाते से आधार लिंक करवाएं

ऊना, 25 मार्च: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने     प्रधानमंत्रीकिसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का आहवान किया है कि जिन लाभार्थियों का बैंक खाता आधार के साथ लिंक नहीं है। वह अपना बैंक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से की भेंट : शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन समय सायं 4 बजे तक निर्धारित करने के लिए किया आग्रह

एएम नाथ। नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट की।  बैठक में मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!