9 अगस्त को जिला हैडक्वार्टरों पर सामराज के विरोध दिवस मनाने संबंधी बैठक

by

गढ़शंकर, 5 अगस्त: आज यहां पार्टी की तहसील कमेटी की बैठक मोहन लाल की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिला सचिव कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल विशेष रूप से उपस्थित हुए। पार्टी के फैसले के बारे में बात करते हुए गुरनेक सिंह भज्जल ने कहा कि 9 अगस्त को जिला हैडक्वार्टरों पर सामराज के विरोध का दिन मनाया जाएगा और इजराइल द्वारा फिलिस्तीन के लोगों के नरसंहार के खिलाफ इजराइली सरकार का पुतला फूंका जाएगा। संगठनात्मक सम्मेलन के बारे में बताते हुए कहा कि 1 सितंबर से ब्रांच सम्मेलन आयोजित किये जाएगा। अक्तूबर में तहसील कांफ्रेस और नवंबर में जिला कांफ्रेंस की जाएगी। पार्टी को वैचारिक रूप से मजबूत करने के लिए साहित्य मासिक जन आंदोलन को विस्तार दिया जायेगा। इस बैठक में केरल में भूस्खलन से हुई संपत्ति की क्षति के लिए राहत कोष देने की अपील की गयी। इस मौके दर्शन सिंह मट्टू, महिंदर कुमार बड्डोआण, हरभजन सिंह अटवाल, सुरिंदर कोर चुम्बर जिला समिति सदस्य, नीलम बड्डोआण, शेर जंग बहादुर सिंह, कैप्टन करनैल सिंह, चमनलाल चक मल्लां, परेम सिंह परेमी, मोहनलाल वीनेवाल, कश्मीर सिंह व सभी तहसील समिति सदस्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्परों ने ब्लॉक सीडीपीओ कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन करने के बाद अपनी मांगों का ज्ञापन सीडीपीओ के माध्यम से केंद्रीय मंत्री को भेजा

नवांशहर : बाल अधिकार दिवस के अवसर पर, आईसीडीएस की पचासवीं वर्षगांठ मनाने और इसे मजबूत करने के लिए * *एफआरएस और ई. केवाईसी जैसी अनावश्यक शर्तों को वापस लेने की मांगों को लेकर...
article-image
पंजाब

कतल के मामले में नामजद : जेल में बंद आरोपी को प्रोडक्शन वरंट पर लाई गढ़शंकर पुलिस

गढ़शंकर। अदालत द्वारा भगौड़ा घोषित रोपड़ जेल में बंद एक आरोपी को गढ़शंकर पुलिस पुराने मामले की जांच के लिए प्रोडक्शन वरंट पर लाई है। इंस्पैक्टर करनैल सिंह ने बताया कि थाना गढ़शंकर पुलिस...
article-image
पंजाब

विश्व पर्यावरण दिवस हर व्यक्ति लगाए एक पेड़ – जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल

नए जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में पेड़ लगाने की मुहिम शुरू होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : .जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी रजिंदर अग्रवाल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की को जिला कांग्रेस मनीमाजरा ने किया सम्मानित : इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह :सांसद मनीष तिवारी

मनीमाजरा, 18 अप्रैल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से इंडिया गठबंधन का संयुक्त उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस मनीमाजरा की ओर...
Translate »
error: Content is protected !!