लड़की ने कहा 35 लाख दूंगी – गोरे-काले से मतलब नहीं तगड़ा हो, ‘प्रेग्नेंट बनाओ’ : ठगी का नया तरीका

by

मेवात. राजस्थान के मेवात में एक तरफ साइबर ठगों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन एंटी वायरस जारी है. वहीं दूसरी तरफ साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपना लिया. अब सोशल मीडिया पर साइबर ठग एक विज्ञापन देकर ठगी कर रहे हैं.

एक महिला के वीडियो वाले विज्ञापन में महिला गर्भवती बनाने के बदले 25 से 35 लाख रुपये देने का वादा कर रही है. पुलिस को विज्ञापन का वीडियो एक पकड़े गए ठग के मोबाइल से मिला. पड़ताल में सामने आया कि साइबर ठग डेटिंग साइट से डेटा चुराकर इस तरह के विज्ञापन के जरिए ठगी कर रहे थे. अब तक 20 लोग ठगों से इस तरह की ठगी के शिकार हो चुके हैं.

‘मुझे प्रेग्नेंट करो और 35 लाख रुपए पाओ…’ महिला का ये वीडियो भरतपुर पुलिस को एक नाबालिग के फोन से मिला. पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मेवात में साईबर ठगों का ये ठगी का नया तरीका है. सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो जारी कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं. रजिस्ट्रेशन के नाम पर वसूली कर रहे हैं. फोटो और आधार कार्ड लेकर ब्लैकमेल कर रहे हैं. भरतपुर पुलिस ने एक ऑडियो भी एक साइबर ठग के मोबाइल से बरामद किया है. ये ठग सोशल मीडिया पर चुनिंदा लोगों के मोबाइल पर वीडियो पर भेजकर ऑफर देते हैं कि प्रेग्नेंट करने पर पैसा मिलेगा, लेकिन उसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा और रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. फिर महिला का मोबाइल नंबर दिया जाएगा.

वायरल ऑडियो में साइबर ठग कर रहे हैं कि आप अगर प्रेग्नेंट करोगे तो 25 लाख मिलेंगे, पांच लाख प्रेग्नेंट से पहले और 20 लाख बाद, लेकिन पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, फीस देनी होगी. भरतपुर पुलिस की जांच में सामने आया कि अब तक साइबर ठग 20 लोगों को इस तरह से ठग चुके हैं. ये आंकड़ा अधिक हो सकता है. दरअसल ठग पहले डेटिंग साइट से डेटा चुरा लेते हैं, फिर इन डेटा के आधार पर टारगेट का चयन करते हैं. फिर चुनिंदा नंबर पर वीडियो भेजते हैं. सोशल मिडिया पर भी जारी करते हैं.

ऑपरेशन एंटी वायरस में अब तक, 650 साईबर ठग गिरफ्तार
मेवात में साईबर ठगों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन एंटी वायरस में अब तक, 650 साईबर ठगों को गिरफ्तार किया जा चुका. 175 केस दर्ज किए जा चुके हैं. 10 मकान साईबर ठगों के ढहाए, 50 लाख नकद बरामद किए. एक हजार मोबाइल जब्त किए. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से साईबर अपराध में 73 फीसदी कमी आई, लेकिन साईबर ठगी के इस नए तरीके ने भरतपुर पुलिस की चिंता बढ़ा दी. पुलिस का कहना है कि अधिकतर इस तरह की ठगी के शिकार पुलिस में न शिकायत दर्ज करा रहे हैं न सामने आ रहे हैं. इसलिए इस गिरोह के शिकार लोगों का आंकड़ा ज्यादा हो सकता है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के ही लोग षड्यंत्र रच रहे : 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को तैयार – जयराम ठाकुर के बयान से प्रदेश में हड़कंप

एएम नाथ। नालागढ़ : कांग्रेस की नाव डुबाने के लिए कांग्रेस के ही लोग अब षड्यंत्र रच रहे हैं। अब भी 15 से अधिक विधायक मुख्यमंत्री से तंग आकर भाजपा में शामिल होने को...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीच के छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर, 16 जनवरी: सरकारी हाई स्कूल पंडोरी बीत के विद्यार्थियों ने हेड टीचर श्री दिलदार सिंह जी के नेतृत्व में आरएए तहत ब्लाक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन किया। साइंस एंड टेक्नोलॉजी फॉर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आम आदमी की आकांक्षाओं और विकसित भारत के लक्ष्य का रोडमैप है यह बजट : जयराम ठाकुर

हर महीनें एक लाख से ज्यादा की कमाई कर मुक्त है नरेंद्र मोदी की गारंटी पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री किशन कपूर की मृत्यु पर नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक एएम नाथ। धर्मशाला : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूती: हिमाचल सरकार ने कानून में किए अहम संशोधन

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, रख-रखाव और सड़क अवसंरचना के बेहतर प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विधानसभा द्वारा पारित ‘हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!