जाली हस्ताक्षर : 14 लाख की गड़बड़ी करने में बीओ और वन रक्षक निलंबित

by

एएम नाथ।चुराह : जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मार्च 2023 में दोनों के खिलाफ विभाग के पास जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने की शिकायत पहुंची थी। वन मंडल अधिकारी चुराह में खुद ही सभी पहलुओं की जांच की। इसमें पाया कि केएफडब्लयू में गठित सोसायटी का प्रधान बिना सूचना दिए बदलकर बैंक में उसके हस्ताक्षर भी बदले गए। इसके बाद बैंक से सोसायटी के खाते से 14 लाख निकाले गए।

सोसायटी का प्रधान और हस्ताक्षर बदलने की वन मंडल अधिकारी को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने जांच रिपोर्ट मुख्य वन अरण्यपाल चंबा को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य वन अरण्यपाल ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। आरोपी इस मामले में विभाग को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में मुख्य वन अरण्यपाल ने सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

प्रदेश फॉरेस्ट ईको सिस्टम क्लाइमेट प्रूफिंग प्रोजेक्ट के तहत गठित वन प्रबंधन समिति के प्रधान के हस्ताक्षर बदलकर 14 लाख की गड़बड़ी की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार वन कर्मचारियों ने बैंक से पैसे निकालने के बाद ऑनलाइन अपने खातों में पैसों का लेनदेन किया। इसके भी विभाग के पास सुबूत हैं। मामले में अन्य जो भी अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित होंगे, उन पर भी विभाग जांच कर कार्रवाई कर सकता है।

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि मक्कण में प्रधान के जाली हस्ताक्षर कर पैसों की गड़बड़ी करने के मामले में वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित किया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चर्चित महिला अफसर ओशीन को फिर नहीं मिली पोस्टिंग : हिमाचल सरकार ने 29 HAS बदले

शिमला. हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने एसडीएम सहित कुल 29 अफसरों के ट्रांसफर किए. इसके साथ ही कई अफसरों को पोस्टिंग भी दी गई. लेकिन चर्चित महिला अफसर ओशीन शर्मा को अब भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा :

शिमला, 28 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत जिला के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट में खत्म हुआ पूर्व विधायक होशियार सिंह का पेंशन विवाद…2 हफ्तों में जारी होगा पैसा

एएम नाथ l देहरा : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक होशियार सिंह की पेंशन से जुड़ी याचिका का निपटारा कर दिया है. अदालत ने यह फैसला विधानसभा सचिवालय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 25 अप्रैल 2025 तक : कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर

एएम नाथ। चम्बा :  कांगड़ा तथा चंबा जिला के उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह जानकारी कैप्टन (सेवानिवृत्त) अनुमेहा पाराशर उपनिदेशक कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!