उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने घरेलू व कृषि सैक्टर को जरुरी बिजली सप्लाई देने की वचनबद्धता दोहराई

by

बिजली का तर्कसंगत प्रयोग सहित घरेलू उपभोक्ताओं को ए.सी का कम प्रयोग करने की अपील
पावरकाम के अधिकारियों को 2 बजे के बाद घरेलू व औद्योगिक उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनने व तुरंत उचित हल करने के निर्देश
होशियारपुर:
प्रदेश में पैदा हुई बिजली सप्लाई की समस्या संबंधी आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पंजाब सरकार की ओर से हर क्षेत्र को जरुरी बिजली सप्लाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि मौजूदा स्थिति का हल जल्द कर लिया जाएगा।
आज यहां पावरकाम के अधिकारियों के साथ बिजली सप्लाई की स्थिति की समीक्षा करते हुए उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि बिजली सप्लाई की मांग 15000 मैगावाट के करीब पहुंचने, तापमान में भारी वृद्धि व बारिश न होने के कारण मांग व सप्लाई के बीच कमी को जल्द पूरा कर हर वर्ग को बिजली सप्लाई के कारण पैदा हुई समस्या से निजात दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में हर वर्ग के उपभोक्ताओं का सहयोग बहुत जरुरी है क्योंकि पिछले वर्षों के दौरान बिजली की मांग 13000 मैगावाट के करीब रही थी, जिसको पंजाब सरकार की ओर से आसानी से पूरा किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पावरकाम को अतिरिक्त बिजली सप्लाई खरीदने के लिए 500 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं, जिससे जल्द ही मौजूदा स्थिति से निपट लिया जाएगा।
पावरकाम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि घरेलू व कृषि सैक्टर को जरुरी मांग के अनुसार बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जाए व घरेलू उपभोक्ताओं पर बिजली कट न लगाया जाए। उन्होंने बताया कि इस मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से सरकारी कार्यालयों का समय बदलने व भारी बिजली सप्लाई वाले उद्योगों की सप्लाई में कटौती की हिदायतें दी गई हैं ताकि उपभोक्ताओं को इस तपते मौसम में दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों को भी अपील की कि वे बिजली का तर्कसंगत प्रयोग करते हुए इस मौजूदा स्थिति में बनता साथ देने व घरों में भी ए.सी का कम से कम प्रयोग अमल में लाएं।
उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने पावरकाम अधिकारियों को कहा कि वे दोपहर 2 बजे से घरेलू उपभोक्ताओं, उद्योगों के प्रतिनिधियों व कृषि सैक्टर से जुड़े उपभोक्ताओं से संपर्क बनाएं ताकि बिजली की सप्लाई से संबंधित समस्याओं का पता लगाकर उनका समयबद्ध उचित निपटारा किया जा सके। उन्होंने पावर काम के अधिकारियों को कहा कि इन दिनों हर हाल में यकीनी बनाया जाए कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व शिकायत केंद्रों में तैनात स्टाफ के मोबाइल फोन चलते हों व उनके पास जरुरी साजो सामान मौजूद रहे ताकि शिकायत मिलने पर तुरंत सप्लाई चलाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे खुद शिकायत केंद्रों की कारगुजारी पर नजर रखें ताकि उपभोक्ताओं को समस्या न आए।
इस मौके पर मेयर नगर निगम सुरिंदर कुमार, एस.ई पावर काम पी.एस. खांबा, कार्यकारी इंजीनियर शहरी कुलदीप सिंह, कार्यकारी इंजीनियर ग्रामी ण कुलदीप सिंह ठाकुर, कार्यकारी इंजीनियर माहिलपुर सुमित धवन, कार्यकारी इंजीनियर दसूहा जसवंत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर हर्ष शर्मा आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज माहिलपुर में महिला दिवस मनाया

माहिलपुर – श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर में कालेज प्रिं डॉ जसपाल सिंह के दिशा निर्देश पर प्रो राजकुमारी की अगुवाई में कालेज के टीचिंग व नान टीचिंग स्टाफ द्वारा राष्ट्रीय महिला...
article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जोनल स्तरीय खेलों  में सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खिलाडियों ने किया शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर :  शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में आयोजित जोनल स्तरीय खेलों  में सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल के खिलाडियों ने बिभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल हैबोवाल...
article-image
पंजाब

भगवंत सिंह मान की नीदरलैंड यात्रा, आर्थिक सहयोग बढ़ाने को लेकर की बैठकें

चंडीगढ़, 21 अप्रैल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नीदरलैंड की यात्रा के दौरान मंगलवार को कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ, तो वहीं महाराष्ट्र ने झारखंड को दी एक तरफा शिकस्त : 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित हुए 20 मुकाबले

तीसरे दिन आयोजित होंगे प्री क्वाटर मुकाबलों सहित कुल 16 मैच एएम नाथ।  घुमारवीं (बिलासपुर), 02 फरवरी: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स की अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!