पार्किंग ठेकेदार का कारनामा, 35 साल पुराने सफेद के पेड़ में कीलें ठोक लगाया गेट – हम कार्रवाई करेंगे : नायब तहसीलदार विजय कुमार

by

माहिलपुर, 30 अगस्त: एक तरफ पंजाब सरकार बढ़ती गर्मी के चलते समय-समय पर सभी विभागों, ग्राम पंचायतों व अन्य धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से पौधारोपण अभियान चलाकर पेड़ लगाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग हैं जो अपने निजी फायदे के लिए पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और सरकारी विभाग के अधिकारी यह सब चुपचाप देख रहे हैं। मामला माहिलपुर तहसील का है यहां कुछ दिन पहले पार्किंग का ठेका एक ठेकेदार को दिया गया था, जिसने अपने निजी फायदे के लिए तहसील में 30-35 साल पुराने हरे भरे सफेद के पेड़ में छेदकर गेट लगा दिया और उसमे मोटी लोहे की कीलें ठोंक दीं। लोगों का कहना है कि ठेकेदार ने यह सब तहसील कर्मचारियों के सामने किया लेकिन किसी ने उसे पेड़ को नुकसान पहुंचाने से नहीं रोका और न ही तहसीलदार ने। पार्किंग ठेकेदार की इस हरकत को लेकर पर्यावरणविदों में गुस्सा पैदा हो गया है, उन्होंने सरकार से उक्त ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में उपतहसील माहिलपुर के नायब तहसीलदार विजय कुमार ने जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि ठेकेदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। जब एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल्ल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नायब तहसीलदार से बात करेंगे। कैप्शन… पार्किंग ठेकेदार द्वारा पेड़ में बनाया गया छेद और लगाई गई लोहे की कीलें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बड़ी खबर : सांसद अमृतपाल सिंह के साथियों को गिरफ्तार करने असम पहुंची पुलिस

अमृतसर :  पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। खालिस्तानी संगठन वारिस पंजाब दे के मुखी तथा खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के सात साथियों को पंजाब लाने के लिए पुलिस...
article-image
पंजाब

किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से सांसद चुने जाने की खुशी में पंकज कृपाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लड्डू बांटे

गढ़शंकर : किशोरी लाल शर्मा के अमेठी से सांसद चुने जाने की खुशी में आज उनके पैतृक गांव भवानीपुर में बार एसोसिएशन गढ़शंकर के अध्यक्ष एडवोकेट पंकज कृपाल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लड्डू...
article-image
पंजाब

होशियारपुर के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ हर योग्य लाभार्थी तक पहुंचाया जा रहा है सरकारी योजनाओं का लाभ: सुंदर शाम अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने गांव नंदन में आठ लाख रुपए की लागत से सडक़ के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के...
article-image
पंजाब

Resolving Public Issues is My

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Nov.10 :  MLA Brahm Shankar Jimpa today held a special public hearing at the Tehsil office in Hoshiarpur to address complaints related to the Revenue Department. Mayor Surinder Kumar, SDM Gursimranjeet Kaur,...
Translate »
error: Content is protected !!