अफगानी नागरिकों से पकड़ी 17 किलो हैरोइन के बाद अंतर्राज्यीय नशा तस्करों के रैकेट का पर्दाफाश, जिला पुलिस की टीमों की ओर से दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु में बड़ी कार्रवाई

by

होशियारपुर- पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतर्राष्ट्रीय ड्रग व हवाला रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 20 किलो 700 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी सहित नशे के धंधे में शामिल 6 व्यक्तियों को दिल्ली, उत्तर प्रदेश व जंडियाला गुरु से काबू किया। इस कार्रवाई से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट के साथ-साथ जिला पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशे की सप्लाई चेन की कमर तोडऩे में कामयाबी हासिल की है।
एस.एस.पी होशियारपुर नवजोत सिंह माहल ने आज स्थानीय पुलिस लाइन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बड़ी कार्रवाई संबंधी बताया कि होशियारपुर पुलिस की ओर से बीते दिन दिल्ली से 4 अफगानी नागरिकों को 17 किलो हैरोइन व हैरोइन बनाने वाले सामान व कैमिकल सहित काबू किया गया था, जिसके बाद गहराई से जांच को बढ़ाते हुए इस धंधे में शामिल 6 व्यक्तियों को 3 किलो 200 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान किशन लाल पुत्र मोडा जी प्रजापति निवासी उच्चा गासी राम, चांदनी चौक थाना लाहौरी गेट दिल्ली, अभय प्रताप सिंह पुत्र दशरथ सिंह निवासी बागवाली कालोनी शा ी नगर थाना कवि नगर गाजियाबाद, इम्तयाज अहमद पुत्र मुमताज अहमद निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश, इमरान पुत्र अली अहमद निवासी रामपुर, जसवीर सिंह पुत्र प्रकाश निवासी शेखुपुर मोहल्ला जंडियाला गुरु व बलविंदर सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी जंडियाला गुरु के तौर पर हुई।
जिला पुलिस प्रमुख नवजोत सिंह माहल ने बताया कि कार्रवाई को अंजाम देने के लिए एस.पी(डी) रविंदर पाल सिंह संधू, एस.पी.पी.बी.आई मंदीप सिंह, ए.एस.पी गढ़शंकर तुषार गुप्ता व सी.आई.ए इंचार्ज शिव कुमार के नेतृत्व में दो टीमें बनाई गई थी, जिनकी ओर से दिल्ली व उत्तर प्रदेश जाकर नशे के खिलाफ कार्रवाई करने में बड़ी सफलता हासिल की गई। उन्होंने बताया कि एक टीम की ओर से दिल्ली में 5 जुलाई को किशन लाल को गिरफ्तार किया गया, जिससे 10 लाख 20 हजार रुपए ड्रग मनी व दो मोबाइल फोन बरामद हुए। इसी तरह अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उससे एक मोबाइल बरामद किया गया, जिससे पूछताथ से यह खुलासा हुआ कि दोषी अभय ने 1 जुला ई को कृष्ण कुमार के कहने पर इम्तयाज से 80 लाख रुपए की ड्रग मनी ली थी व जो आगे कृष्ण कुमार को दी थी। उन्होंने बताया कि 80 लाख रुपए में से कृष्ण कुमार से 10 लाख 20 हजार रुपए बरामद कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी कृष्ण कुमार जो कि हवाले का कारोबार करता होने के कारण नशे की तस्करी से कमाए पैसे को अभय व इम्तयाज के माध्यम से हवाले के कारोबार में लाकर यह पैसा संभालते थे।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एस.पी मंदीप सिंह व ए.एस.पी तुषार गुप्ता की टीम की ओर से 6 जुलाई को उत्तर प्रदेश जाकर इम्तयाज अहमद को काबू कर उससे 250 ग्राम हैरोइन व 12 लाख रुपए की ड्रग मनी के अलावा इमरान को गिरफ्तार कर उससे 250 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि इम्तयाज की ओर से खुलासा करने पर पुलिस की ओर से जसवीर सिंह, जंडियाला गुरु को गिरफ्तार कर उससे 2 किलो हैरोइन व 17 लाख रुपए ड्रग मनी सहित काबू किया गया। इसी तरह बलविंदर सिंह को काबू कर उससे 700 ग्राम हैरोइन व 92 हजार रुपए ड्रग मनी, एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर पी.बी02-बी.जी-6699 को टीम की ओर से भागपुरा जिला हरिद्वार उत्तराखंड से गिरफ्तार किया।
वर्णनीय है कि जसवीर सिंह पहले भी थाना माडल टाऊन होशियारपुर के मुकद्दमा नंबर 110 तिथि 18 मई 2021 में 1 कि लो 600 ग्राम हैरोइन, 600 ग्राम अफीम, 500 ग्राम सोना व 50 लाख रुपए ड्रग मनी के मामले में भगौड़ा था।
सेठी व गगन की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में काबू किए चार अफगानी नागरिक
एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एस.पी(डी ) एस.पी.पी.बी.ई, ए.एस.पी. गढ़शंकर डी.एस.पी. पी.बी.आई, प्रेम सिंह, एस.एच.ओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर इकबाल सिंह, एस.एच.ओ थाना माडल टाउन करनैल सिंह व सी.आई.ए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम की ओर से 1 जुलाई 2021 को एन.डी.पी.एस एक्ट व सी.आई.ए इंचार्ज इंस्पेक्टर शिव कुमार की टीम की ओर से 1 जुलाई 2021 को एन.डी.पी.एस एक्ट की धारा 21(सी) 61,85 के अंतर्गत गढ़शंकरर में मुकद्दमा नंबर 90 के अंतर्गत आरोपी सर्बजीत सिंह उर्फ सेठी व गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ से अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया गया था। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के बाद 4 अफगान नागरिकों जन्नत गुल काकेरा, मुजाहिद शिनवरी, शमी उलाह अफगान व मोहम्मद लाल काकेर निवासी फोरैस्ट लेन सैनिक फार्म दिल्ली को 17 किलो हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद इन 6 आरोपियों को काबू कर 3 किलो 200 ग्राम हैरोइन व 40 लाख 12 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टांडा SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा लाइन हाजिर….. SP (D) जालंधर रूरल करेंगे जांच FBI की वीडियो वायरल होने के बाद की बड़ी कारवाई

होशियारपुर, 8 जुलाई: पंजाब पुलिस ने कुछ समाचार रिपोर्टों और सोशल मीडिया पोस्टों का संज्ञान लिया है, जिनमें वर्तमान में जिला होशियारपुर के थाना टांडा में एसएचओ के रूप में तैनात इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह...
article-image
पंजाब

मोबाइल वैन, सैमीनार के अलावा अलग -अलग गांवों में जाकर लोगों को नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के बारे में किया गया जागरुक: अपराजिता जोशी

लोअर कोर्ट में आशा किरण स्पैशल स्कूल के बच्चों की ओर से लगाई गई प्रर्दशनी में जिला एवं सत्र न्यायधीश ने बढ़ाया बच्चों का हौंसला सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने लोगों को नि:शुल्क...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण दवाएं सुनिश्चित करने के लिए नई आवश्यक औषधि सूची तैयार करने के दिए निर्देश

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार देर सायं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने...
Translate »
error: Content is protected !!