विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित : इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल  के लिए संबंधित एजेंसी से समन्वय स्थापित करने के दिए निर्देश

by
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता
एएम नाथ। चंबा, 2 सितंबर :
उपायुक्त  मुकेश रेपसवाल  ने कहा कि  ज़िला मुख्यालय के समीप  निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  में स्विमिंग पूल की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए  ज़िला  युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी  संबंधित एजेंसी के साथ  समन्वय  स्थापित कर जल्द प्रारूप  (डिजाइन) को अंतिम रूप प्रदान  करवाएं।
उपायुक्त  ने यह निर्देश आज ज़िला में जारी विभिन्न विकासात्मक कार्यों तथा योजनाओं  के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक (मंडे मीटिंग) की अध्यक्षता करते हुए दिए।
ज़िला मुख्यालय के समीप निर्मित होने वाले  इनडोर खेल स्टेडियम  के निर्माण कार्यों को  शुरू करने के लिए विभिन्न  विषयों  पर समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्विमिंग पूल  के डिजाइन को जल्द अंतिम रूप प्रदान करने के लिए ज़िला  युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी को संबंधित एजेंसी के साथ  समन्वय  स्थापित करने को कहा ताकि कार्य को जल्द शुरू किया जा सके।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक में   नगर परिषद चंबा के तहत  गीले कचरे  तथा  निर्माण अपशिष्ट प्रबंधन के लिए   अतिरिक्त  स्थलों के निर्माण को लेकर  सभी संबंधित अधिकारियों को विभागीय प्रक्रिया में तेजी लाने  को कहा।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन  गौ सदन  मंजीर के तहत कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। विभागीय अधिकारी ने बैठक में अवगत किया कि  एक माह की अवधि के भीतर निर्माण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा ।
उन्होंने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत एफआरए के अंतर्गत  भूमि   स्थानांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर भी विभागवार नोडल  अधिकारियों की नियुक्ति भी जल्द करने को निर्देशित किया।
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में होर्डिंग,साइन बोर्ड इत्यादि लगाने को लेकर सहायक आयुक्त तथा ज़िला पर्यटन विकास अधिकारी को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए ।
बैठक में ज़िला के विभिन्न क्षेत्रों में आगजनी की घटनाओं से बचाव को लेकर भी  विस्तृत चर्चा की गई । उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस दौरान अपना विद्यालय योजना, आयुष विभाग के विभिन्न  स्वास्थ्य  केन्द्रों की निर्माण प्रगति, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय के सरोल स्थित निर्माणाधीन परिसर से संबंधित मामलों पर भी विस्तृत चर्चा की गई ।
बैठक में  अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा, सहायक आयुक्त पीपी सिंह,  एसडीएम  अरूण शर्मा, आदेशक गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा  विनोद धीमान,  उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, प्राचार्य पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय  चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. एसएस डोगरा, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, सहायक अभियंता नगर परिषद  मदन शर्मा उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा- यादविंद्र गोमा

लोअर खैरा में 72वां अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह में बतौर मुख्य अतिथि मंत्री हुए शरीक जयसिंहपुर, 15 नवम्बर : सहकारी क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष प्रमुखता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है भारत यूरोपियन यूनियन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट: जयराम ठाकुर

प्रधानमंत्री के ‘मुक्त व्यापार समझौते’ को बताया आर्थिक क्रांति पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ‘कोरी’ घोषणाओं और अंतर्विरोधों पर सुक्खू सरकार को घेरा सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली पर कड़े प्रहार करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के सफल आयोजन के लिए डीसी ने सभी हितधारकों का किया शुक्रिया

          एक माह तक चला सड़क सुरक्षा अभियान संपन्न ऊना 17 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के अन्तर्गत चलाये गये यातायात जागरुकता अभियान का आज समापन हो गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बल्देयां और मशोबरा के मतदान केन्द्रों का जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने किया निरीक्षण

शिमला, 04 नवम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज 62-कसुम्पटी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्देयां एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा के मतदान केन्द्रों...
Translate »
error: Content is protected !!