डीसी होशियारपुर ने उठाया पुल निर्माण का मामला – 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित : सड़कों के किनारे लगाए 51016 मीटर क्रैश बैरियर

by

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में 302 सड़कें एफसीए के कारण वन विभाग के पास लंबित हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक रणधीर शर्मा की ओर से पूछे प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।  विक्रमादित्य ने कहा कि लोक निर्माण विभाग इन सड़कों की एफसीए की एनओसी को लेकर वन विभाग से पत्राचार करता है। वन विभाग की ओर से जो आपत्तियां लगाई जाती हैं, उन्हें जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास किया जाता है। उपायुक्तों की अध्यक्षता में हर महीने जिला स्तर पर आपत्तियों के निवारण के लिए वन विभाग के अधिकारी व संबंधित अधिशासी अभियंता की बैठक का आयोजन किया जाता है।                  

  जिला ऊना की सीमा पर जैजों खड्ड में आई बाढ़ में 11 व्यक्तियों की मौत हुई है। दुर्घटना स्थल की दूरी हिमाचल की सीमा से करीब 600 मीटर है, यह पंजाब की सीमा पर है। उपायुक्त ऊना ने 22 अगस्त को पुल निर्माण संबंधित मामला पत्र के माध्यम से उपायुक्त होशियारपुर से उठाया है। यह जानकारी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विधायक सतपाल सिंह सत्ती की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उतर में दी। नेगी ने कहा कि मृत व्यक्तियों के कानूनी उत्तराधिकारियों को 44 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है। इस हादसे में 4 परिवार प्रभावित हुए हैं और प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार, रेडक्रॉस के माध्यम से 80-80 हजार वितरित किए गए।

प्रदेश में निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातकोत्तर) (नीट- पीजी) के अंकों की वरीयता सूची के आधार पर सरकार द्वारा गठित केंद्रीयकृत काउंसलिंग समिति की ओर से की जाती है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक राकेश जम्वाल की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निजी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमडी, एसएस) की 92 सीटें विभिन्न संकायों की है। इसमें 25 फीसदी सीटें राज्य कोटा के लिए आरक्षित हैं।  गृह मंत्रालय ने हिमाचल में 7वीं आईआरबीएन पुलिस बटालियन (महिला) को खोलने की मंजूरी दी है। यह मंजूरी मार्च, 2024 में दी गई। इसे कहां खोला जाना है। इस पर विचार किया जाना है। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधायक हंसराज की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।  जीएसवाई, सीआरएफ और अन्य योजनाओं के तहत 7085.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया की ओर से पूछे गए प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।  लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली सड़कों के किनारे 51016 मीटर क्रैश बैरियर लगाए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने 15000 मीटर क्रैश बैरियर 665 मीटर आरओएफडी व 2000 मीटर रिटेनिंग वाल लगाए गए। चालू वित्त वर्ष में सड़क सुरक्षा के सुधार के लिए 15.62 करोड़ (6.52 करोड़ रोड सेफ्टी और 9.10 करोड़) का प्रावधान किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

शिमला के वार्ड नं. 24 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

शिमला 08 दिसम्बर – ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नं. 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में...
article-image
पंजाब

11 महीने बाद कोर्ट ने दी जमानत : आप विधायक गज्जनमाजरा को मिली राहत

अमरगढ़ से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जनमाजरा को ईडी द्वारा दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। करीब 11 महीने बाद आज यानी मंगलवार...
article-image
पंजाब

ASI पर किया हमला – पगड़ी भी उतार दी : एएसआई ने जब उसे स्पीकर बंद करने और उतारने को कहा, तो सब्जी विक्रेता राजकुमार गया भड़क

जालंधर। पंजाब के जालंधर शहर के लद्देवाली क्षेत्र में एक ई-रिक्शा पर सब्जी बेच रहे व्यक्ति ने पुलिस कर्मचारी पर हमला कर दिया। यह घटना तब घटी जब एएसआई ने ई-रिक्शा पर लगाए गए...
Translate »
error: Content is protected !!