गौरक्षकों ने जिस 12वीं के छात्र की हत्या : गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार, उसका सामने आया वीडियो, दिखा कैसे 30 KM तक किया पीछा

by

फरीदाबाद  : हरियाणा के फरीदाबाद में  गौ रक्षकों ने गौ तस्कर समझकर जिस 12वीं के छात्र आर्यन मिश्रा की हत्या कर दी थी, अब उसकी कार का पीछे करने वाला सीसीटीवी वीडियो सामने आ गया है। इसमें साफ दिख रहा है कि किस रफ्तार से पांच गौरक्षकों की कार आर्यन की कार का पीछा करते हुए दिख रही है।  हालांकि, यह घटना 23 अगस्त को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को बताया था कि हमले के लिए जिम्मेदार गौरक्षक समूह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार हुई आरोपियों के नाम अनिल कौशिक, वरुण कृष्णा, आदेश और सौरभ हैं। सामने आई रिपोर्ट से साफ पता चल रहा है कि आर्यन मिश्रा के साथ उसके दोस्तों, शैंकी, हर्षित और दो लड़कियों भी उसके साथ थीं। गलत भ्रम के कारण गौरक्षकों के एक ग्रुप ने अपनी कार से दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 30 किलोमीटर तक आर्यन का पीछा किया।  गौ तस्करों की तलाश करते समय, इन्होंने एक डस्टर कार देखी और आर्यन के दोस्त हर्षित को, जो गाड़ी चला रहा था, उसे रुकने के लिए कहा। हालांकि, उसने ऐसा नहीं किया क्योंकि उनके दोस्त शैंकी का किसी से झगड़ा था और उन्हें लगा कि उन्होंने उन्हें मारने के लिए गुंडे भेजे हैं।

फिर क्या था आरोपी उनकी कार के पीछे चले गए। कार को पकड़ते ही उन्होंने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं और एक गोली आर्यन (जो यात्री सीट पर था) की गर्दन के पास लगी। जब उसके दोस्त ने आखिरकार कार रोकी तो उसे फिर से गोली मार दी गई और शूटरों को लगा कि वे उन पर भी गोली चला सकते हैं। तब वे वहां से भागे और इस दौरान कार में बैठीं लड़कियों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।

दूसरी तरफ आर्यन के पिता की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है, उन्होंने कहा, मेरा बेटे का नाम आर्यन मिश्रा है, जो कक्षा 12वीं का छात्र है। लेकिन मुझे कुछ नहीं पता, फिर मुझे पता चला कि गौ तस्कर समझकर उनके बेटे की हत्या कर दी गई है। साथ ही उन्होंने सवाल खड़ते हुए कहा कि उन्हें गोली चलाने का अधिकार किसने दे दिया? अगर मोदी सरकार ने ऐसा अधिकार दिया है तो क्यों? मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, सीबीआई प्रभारी ने मामले को सुलझा लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्भाग्यपूर्ण घटना के किसी भी दोषी को बख़्शा नहीं जाएगा : औद्योगिक क्षेत्र में टास्क फोर्स एक माह में सुनिश्चित बनाएगी उद्योगों का निरीक्षण – हर्षवर्द्धन चौहान

नालागढ़ :  उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी की बद्दी के झाड़माजरी स्थित कम्पनी जैसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

बिलासपुर : घुमारवीं-बिलासपुर सड़क पर कंदरौर में ट्रक की टक्कर से 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा दिवाली के दिन हुआ। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की दी...
article-image
पंजाब

16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने वाले ट्रक ड्राइवर को कनाडा से भारत लाने की तैयारी

टोरंटोः कनाडा के सस्केचेवान में 2018 की एक दुर्घटना में 16 युवा हॉकी खिलाड़ियों की जान लेने के मामले में आठ साल की जेल की सजा काट रहे भारतीय-कनाडाई ट्रक ड्राइवर जसकीरत सिंह सिद्धू अब...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता …क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?…..धालीवाल

अजनाला : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...
Translate »
error: Content is protected !!