हिमाचल राज्य चयन आयोग घोषित करेगा 446 पदों के नतीजे : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

by

शिमला, 4 सितंबर । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा में कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग 24 विभिन्न पोस्ट कोड्स के तहत 446 पदों पर ली गई परीक्षा का परिणाम शीघ्र घोषित करेगा। इस संदर्भ में राज्य सरकार ने आयोग को निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग ने पोस्ट कोड 817 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के 162 पदों के लिए 30 मार्च 2024 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट लिया जा चुका है और तकनीकी शिक्षा विभाग से प्राप्त मांग के अनुसार 12 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

                         मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विधायक सुधीर शर्मा के लिखित सवाल का जवाब दे रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कला अध्यापक पोस्ट कोड 980 के संबंध में एक मंत्रिमंडल उप समिति गठित की गई है। उसकी सिफारिश के अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 8 नवंबर 2023 को सरकार की गठित कमेटी ने 6 दिसंबर 2023 को आयोजित बैठक में सर्वसम्मत विचार दिया कि कला अध्यापक की परीक्षा दूषित हो गई है क्योंकि प्रश्न पत्रों की पांडुलिपि परीक्षा से पहले व्यवस्थित रूप से बेची गई थी। दागी प्रतिभागियों को बेदाग प्रतिभागियों से अलग करना मुश्किल है और इस तरह चयन प्रक्रिया के परिणाम की वैधता खो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य चयन आयोग जिन पदों के परिणाम घोषित करेगा, उनमें डिस्पेंसर के 11, जेओए के 82, जेओए आईटी के 295, प्रयोगशाला सहायक, सहायक कंप्यूटर प्रोग्रामर, छात्रावास अधीक्षक कम पीटीआई, असिसटेंट केमिस्ट, मनोवैज्ञानिक-सह- पुनर्वास अधिकारी, स्टेनो टाइपिस्ट, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर, लॉ आफिसर, जेओए, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर, सचिव किन्नौर जिला विपणन एवं उपभोक्ता संघ लिमिटेड टापरी के एक-एक पद के अलावा इंस्पेक्टर लीगल मेट्रोलॉजी के तीन, मत्स्य अधिकारी और कॉपी होल्डर के दो-दो पदों के लिए, वर्कशॉप इंस्ट्रक्टर के 8, जेओए लेखा के 23, जूनियर इंजीनियर और संरक्षण सहायक के तीन तीन पदों के परीक्षा परिणाम शामिल हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दहला समंदर… ओमान सागर में ईरान का US पर भीषण हमला, महायुद्ध की आहट

दुनिया जब उम्मीद कर रही थी कि पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की वार्ता से शांति का रास्ता निकलेगा, तभी ओमान सागर से आई एक खबर ने पूरी दुनिया को...
article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर के विद्यार्थियों ने एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार जीता

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दूसरी “ज्ञान  प्रचंड” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पिछले सप्ताह बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में विभिन्न चरणों में आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गरनोटा के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित चंबा-चुवाड़ी टनल निर्माण की फीजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार निर्माण को केंद्रीय संस्था या आउटसोर्स एजेंसी से वित्त पोषण की योजन : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। चम्बा,...
article-image
पंजाब

प्रेम संबंधों के चलते महिला की हत्या करने के आरोपी का शव पेड़ से लटकता मिला

फरीदकोट : गांव औलख में प्रेम संबंध के चलते करीब एक सप्ताह पहले महिला की हत्या करने वाले युवक का शव बुधवार को नई अनाज मंडी में पेड़ से लटकता हुआ मिला। संभावना जताई...
Translate »
error: Content is protected !!