भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी – अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने नेता ने कहा- भारत में बोलकर दिखाएं

by

लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका पहुंचे हैं. वहां वह पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे हैं, जिस पर बीजेपी नेता भी उन पर पलटवार कर रहे हैं. अब राहुल गांधी का एक और बयान सामने आया है. अमेरिका में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने एक शख्स से उसका नाम पूछा और कहा कि भारत में इस बात को लेकर लड़ाई है कि एक सिख को पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी, क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकता है.

राहुल गांधी ने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बात को लेकर है. लड़ाई राजनीति को लेकर नहीं है. इस तरह की लड़ाई सिर्फ सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है. मैं देख रहा हूं कि यहां तमिलनाडू, पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र-प्रदेश और केरल कई जगहों के लोगों की भीड़ है. मैं केरल से सांसद हूं. केरल और पंजाब एक सिंपल शब्द है लेकिन आपका इतिहास, आपकी भाषा और आपकी परंपरा इन शब्दों में हैं. राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने पलटवार करते हुए उन पर केस करने की बात कही और कहा कि वो उन्हें कोर्ट में घसीटेंगे.

हिंदूस्तान में कहें यह बात :   आरपी सिंह ने कहा, ‘दिल्ली में 3000 सिखों का नरसंहार किया गया, उनकी पगड़ियां उतार दी गईं, उनके बाल काट दिए गए और दाढ़ी काट दी गई. उनके गले में टायर डालकर, उनके ऊपर पेट्रोल और डीजल डालकर उन्हें जलाया गया. वह इस बात को नहीं बताते कि यह उनके सत्ता में रहते हुए हुआ. यह नहीं कहते कि यह तब हुआ जब वह सरकार में थे. आज अगर कोई स्कीम जारी की जाती है तो वह सबको एक जैसी जाती है. अगर किसान सम्मान निधि मिल रही है तो सबको एक जैसी मिल रही है. अगर लोगों को छत-मकान मिल रहे हैं तो एक जैसे मिल रहे हैं. पीएम मोदी के रहते किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ है. मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि वह सिखों के बारे में जो कह रहे हैं, उसे हिंदुस्तान में कहें. मैं उनके खिलाफ केस दर्ज करूंगा. मैं उन्हें कोर्ट में घसीटूंगा.’

बैंक अकाउंट्स कर दिए थे सील :   इससे पहले उन्होंने भारतीय प्रवासियों से बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि चुनाव के समय कांग्रेस पार्टी के सभी बैंक अकाउंट्स को तीन महीने पहले सील कर दिया गया था. उनके पास चुनाव प्रचार और अभियान के लिए कोई पैसा नहीं था. उन्होंने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कई चुनाव लड़े हैं लेकिन बैंक अकाउंट्स का सील होना पहली बार देखा और यह नई चीज थी. मैंने कहा देखी जाएगी. देखते हैं क्या होता है और हमने चुनाव लड़ा.

पीएम मोदी पर हमला :   इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी बात की और निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने कई सालों में यह डर लोगों के दिलों में बैठाया, जिसे लोकसभा चुनाव के नतीजों ने एक सेकंड में ही खत्म कर दिया. आप इसे सीधे संसद में देख सकते हैं और मैं आपको बता सकता हूं कि पीएम मोदी का विचार, 56 इंच का सीना, भगवान से सीधा नाता. वह सब चला गया. यह अब इतिहास है. उन्हें, सरकार और भारत में उनकी सरकार के बड़े मंत्रियों को भी इसका एहसास है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में कांग्रेस के बाद भाजपा को लगा बड़ा झटका : पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने दिया इस्तीफा, कहा, अब कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ सकते

एएम नाथ। केलंग : लाहौल स्पीति में सियासी उठा पटक के बीच आज पूर्व मंत्री रामलाल मारकण्डा लाहौल स्पीति पहुँचे। केलंग में आयोजित पार्टी बैठक व शक्ति प्रदर्शन के बीच जब भाजपा टिकट आबंटन कांग्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के पुलिस जिला देहरा के अन्तर्गत ज्वालामुखी में सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस स्थान के धार्मिक...
article-image
पंजाब

रविंदर दलवी ने बसपा संस्थापक बाबू कांशीराम की बहन स्वर्ण कौर और भतीजे एडवोकेट लखविंदर से की मुलाकात

बुंगा साहिब : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पंजाब कांग्रेस प्रभारी रविंदर दलवी ने बुंगा साहिब में बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बाबू कांशीराम की पारिवारिक सदस्यों बहन स्वर्ण कौर और भतीजे...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी को लिखा पत्र; नूरपुर बेदी को अलग तस्वीर बनाए जाने की मांग

रोपड़, 18 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक पत्र लिखकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग की है,...
Translate »
error: Content is protected !!