विधानसभा अध्यक्ष ने भलेई माता मंदिर में टेका माथा : क्षेत्र की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए मांगी दुआएं

by
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जिला के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक धार्मिक स्थल भलेई माता मंदिर में माथा टेका तथा क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए कामना की।
इस अवसर उन्होंने कहा कि भलेई माता मंदिर न केवल जिला चंबा बल्कि हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब तथा जम्मू कश्मीर के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसके पश्चात कुलदीप सिंह पठानिया मंदिर परिसर में आयोजित विशाल दंगल में भी सम्मिलित हुए तथा उन्होंने दंगल में शामिल पहलवानों की तारीफ करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर मंदिर मेला कमेटी की ओर से उन्हें शाल, टोपी तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश वन निगम के निदेशक कृष्ण चंद चेला, मेला कमेटी के प्रबंधक कमल ठाकुर, एसडीएम सलूनी नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विपिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता एचपीएससीबीएल पंकज राठौर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा ड्रग्स से दूर रहकर उज्जवल भविष्य की ओर बढ़े : डॉ. सलारिया

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में अतिथि व्याख्यान का आयोजन एएम नाथ। सलूणी(चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वीरवार को एंटी ड्रग्स जागरूकता प्रकोष्ठ द्वारा एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में कांग्रेस का भ्रष्टाचार मॉडल बेनकाब : बिक्रम ठाकुर

पानी संकट, टूटी सड़कें और टेंडर माफिया से त्रस्त धर्मशाला : भाजपा नगर निगम में लोकतंत्र ठप, जनता कांग्रेस से हिसाब लेने को तैयार : बिक्रम ठाकुर एएम नाथ । धर्मशाला :  भाजपा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 नवंबर तक हर हाल में पूरे हों आदर्श ग्राम योजना के कार्य : डीसी अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के अंतर्गत वर्ष 2022-23 में चयनित जिला के पांचों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा को आपने मजबूत किला कांगड़ा में लोक सभा के लिए प्रत्याशी की तलाश : कांगड़ा संसदीय सीट पर राजीव भारद्वाज, त्रिलोक कपूर और राकेश पठानिया प्रमुख दावेदार,

कर्मचारी नेता घनश्याम शर्मा, विशाल नैहरिया, विशाल चौहान भी मांग रहे टिकट एएम नाथ। धर्मशाला  : पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए कांगड़ा सीट नए रिकार्ड बनाने वाली साबित हुई थी। सबसे ज्यादा...
Translate »
error: Content is protected !!