भाजपा नेता और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ सगे भाई राणा बिल्डिंग फर्म के नाम पर बिल बना कर पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 14 सितंबर  : गढ़शंकर पुलिस द्वारा बीडीपीओ गढ़शंकर द्वारा एसएसपी होशियारपुर को जांच रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की मांग पर भाजपा के बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष और गांव सीहवां के पूर्व सरपंच के खिलाफ आपने सगे भाई राणा बिल्डिंग पर फर्म के नाम पर गटका, पत्थर,बजरी, रेत के बिल बना पंचायत के फंडज हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर ने पंचायती राज्य लोक निर्माण मंडल होशियारपुर के कार्यकारी इंजीनियर द्वारा की जाँच की रिपोर्ट एसएसपी होशियारपुर  को 31 अगस्त 2024 को भेज कर करवाई की मांग की थी। जाँच रिपोर्ट तहत पुलिस द्वारा दर्ज मामले मुताबिक सरपंच प्रदीप सिंह द्वारा अपने भाई रणजीत सिंह के नाम पर राणा बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर सीहवां के नाम पर पंचायत द्वारा गांव के विकास कार्यो के लिए गटका, पत्थर, रेत  व बजरी के बिल बनाए । जाँच अधिकारी ने पंचायत अफसर और पंचायत सचिव से पंचायत के रिकॉर्ड में लगाए बिलों  पंचायत के कारवाई रजिस्टर  की जाँच  पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह द्वारा पंचायत के फंडज हड़पने के लिए बिल बनाए। जबकि राणा बिल्डिंग मटीरियल सप्लायर की दुकान गांव सीहवां में नही है और सभी बिल बिना जीएसटी के है। बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर द्वारा पंचायत फंडज को हड़पने के आरोप में कार्रवाई की मांग पर  थाना गढ़शंकर में पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह के खिलाफ प्राथमिकी नंबर 144, अधीन धारा 336(2), 468 (3),340(2), 316(5), 318(4 ) बीएनएस तथा  420,465,468,409, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया  है।
इस सबंध में पूर्व सरपंच प्रदीप सिंह के मोबाइल पर सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

10 पंजाबी सांसद चुने गए : पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान

लेबर पार्टी को ब्रिटेन में आम चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत मिल गया है। वहां रहने वाले पंजाबियों का भी लेबर पार्टी की जीत में अहम योगदान है। जालंधर मूल के तनमनजीत सिंह ढेसी फिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 युवाओं को मौके पर ही मिला नियुक्ति पत्र – भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदार भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित रोजगार मेला रहा सफल

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदा पहलएएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज...
article-image
पंजाब

प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी निंदर राय को मोटरसाईकल देकर सम्मानित करेगें एनआरआईज

गढ़शंकर: गांव मोरांवाली में रहे शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्र्पोटस कलब, गांव मोरांवाली दुारा आयोजित पचासवें वार्षिक फुटबाल टूर्नामैंट दौरान फुटबाल के प्रसिद्ध खिलाड़ी निंदर राय को फुटवाल खेल में लंबे समय से शानदार...
Translate »
error: Content is protected !!