भवानीपुर में बीएमसी वेरका डेयरी में हैल्पर पर तेजधारों हथियारों से हमला कर गंभीर घायल करने के आरोप में पांच पर हत्या की कोशिश व अन्य आरोपों तहत मामल दर्ज

by

गढ़शंकर ।  गांव भवानीपुर में वेरका बीएमसी डेयरी पर कार्यारत युवक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ गढ़शंकर पुलिस ने हत्या की कोशि करने व अन्य आरोपों तहत मामला दर्ज कर लिया।
रमन कुमार पुत्र मलकीत चंद निवासी गांव कानेवाल ने पुलिस को दिए ब्यान में कहा कि वह वेरका बीएमसी भवानीपुर में बतौर हैल्पर काम करता है। 18 सितंबर को रात करीब पौने नौ वजे मैं और दलवीर सिंह पुत्र कर्म चंद, अमनीदीप सिंह पुत्र प्रकाश चंद, अजय पुत्र चरन दास निवासी कानेवाल रोजाना की तरह दूध की संभाल करने के बाद मैं बरतन साफ कर रहा था और अन्य सभी हिसाब किताब कर रहे थे। इस दौरान ग्रे रंग की अल्टो कार बिना नंबर जिसे रिशू  चला रहा था। जिसमें पांच युवक मनजीत सिंह गनी , गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी भवानीपुर मजारी, हरविंदर सिंह उर्फ भूंडी व राजन राजा निवासी अचलपुर वेरका बीएमसी डेयरी के पास आकर रूके। पाचों तेजधार हथियारों से लैस होकर ललकारे मारते हुए कार से उतर कर डेयरी के भीतर आ गए।
हरविंदर सिंह उर्फ भूंडी ने गंडासे से मुझे मारने के लिए मेरे पर हमला कर दिया और सिर पर लगा। मुझे बचाने के लिए अमनदीप सिंह आया तो मनजीत सिंह उर्फ गन्नी ने राड से हमला कर दिया जो अमनदीप सिंह की बाजू में लगी। इसके ईलावा राजन उर्फ राजा ने गंडासे से मेरे ऊपर हमला कर दिया तो गंडासा मेरे पेट में लगा। जब मैं नीचे गिर गया तो गुरपीत सिंह उर्फ गोपी ने मेरे पेट में किकें मारी। मेरे दुारा शोर मचाने पर उकत सभी मुझे मारने की धमकियों देते हुए हथियारों समेत सभी कार में फरार हो गए। रमन कुमार के ब्यानों पर पुलिस ने प्राथमिकी नंबर 149 धारा 109, 115(2), 190, 191(3), 332(सी)  बीएनएस व 307, 148,149, 451 आईपीसी तहत मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

महिलाओ से पर्स झपटने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर । गांव डोंगरपुर के निकट स्कूटी सवार महिलाओ से दो बाइक सवार युवक पर्स छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के ब्यानों पर मामला दर्ज कर लिया है। गांव भंमियां की...
article-image
पंजाब

पंजाब में हेल्थ कार्ड रजिस्ट्रेशन 40 लाख से ज्यादा : सीएम हेल्थ स्कीम से लोगों को बड़ी राहत

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्वास्थ्य क्षेत्र एक क्रांतिकारी बदलाव के दौर से गुजर रहा है. पंजाब सरकार के वादे के अनुसार हर परिवार को सुगम, किफायती और...
article-image
पंजाब

कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य के पति व देवरानी की गोलियां मारकर हत्या, पुत्र गंभीर घायल : पुलिस 9 लोगों के इलावा 10-15 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ किया मामला दर्ज

रोपड़ : करतारपुर में पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस ब्लॉक समिति सदस्य भोली देवी के पति व देवरानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दौरान गोलियां लगने से उसका पुत्र गंभीर रूप...
article-image
पंजाब

सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक-वार सरपंचों के आरक्षण की पुरानी प्रथा को कर दिया बहाल

पंचायत इलेक्शन से पहले मान सरकार ने चुपचाप बड़ा दांव चल दिया है. इसने विरोधी पार्टियों को जरा भी खतरा महसूस नहीं होने दिया। आम आदमी पार्टी सरकार ने पंचायत चुनाव के लिए ब्लॉक-वार...
Translate »
error: Content is protected !!