केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर से मिले मंत्री वीरेंद्र कंवर, खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा

by

ऊना (15 जुलाई)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, खेल तथा युवा सेवाएं मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा भी उनके साथ उपस्थित रहे।
वीरेंद्र कंवर ने अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी और हिमाचल प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर को केंद्र सरकार में खेल मंत्री बनाने से राज्य को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा तथा खेलों के लिए प्रदेश में आधारभूत ढांचा सुदृढ़ होगा। चर्चा के दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में खिलाड़ियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने भरोसा दिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली जरूरतें होंगी स्वच्छ ऊर्जा से पूरी

पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 22 जून। प्रदेश में ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कन्या स्कूल की सभी बच्चियों को 1000-1000 रुपये देने की बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने घोषणा की – कन्या व बाल स्कूल धर्मशाला का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बालिका दिवस के अवसर पर जिला कांगड़ा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) धर्मशाला में छात्राओं से बातचीत की और स्कूल की सभी 351 छात्राओं को 1000-1000...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद नालागढ़ के लिए आज 15 नामांकन प्रस्तुत

एएम नाथ।  नालागढ़ : शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत आज सोलन ज़िला की नगर परिषद नालागढ़ के लिए कुल 15 नामांकन प्राप्त हुए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर परिषद नालागढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म चक्र पर शर्म नहीं, गर्व का अनुभव करें’ – सेनिटरी पैड्स के निपटान के लिए विभाग ने स्कूल में स्थापित किया इंसीनरेटर

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चबूतरा स्कूल में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम रोहित जसवाल। हमीरपुर 07 जनवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चबूतरा में ‘वो दिन’...
Translate »
error: Content is protected !!