चरित्रवान नेतृत्व एवं जनसेवा के पक्षधर थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय : अविनाश राय खन्ना

by
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर खन्ना ने अर्पित की पुष्पांजलि
होशियारपुर 26 सितंबर :  पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के उपलक्षय में भाजपा गढ़शंकर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए। खन्ना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा जिले के नगला चन्द्रभान ग्राम में हुआ था। खन्ना ने कहा कि संघ के माध्यम से ही पंडित जी राजनीति में आये। उन्होंने बताया कि डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की अध्यक्षता में भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी इस दल के महामंत्री बने।  पंडित दीन दयाल उपाध्याय चरित्रवान नेतृत्व एवं जनसेवा के पक्षधर थे। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर चरित्रवान रहते हुए भारत की राजनीति को स्वच्छ बनाने में योगदान दे रहा है। इस मौके पर खन्ना ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की। खन्ना ने सभी कार्यकर्ताओं से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सोच पर पहरा देते हुए जनसेवा करने का संदेश दिया। इस मौके पर .मंडल अध्यक्ष नितिन शर्मा, विजय कुमार, पम्मी पंडोरी, ओंकार चाहलपुरी, संजीव कटारिया, अलोक राणा, राज कुमार राणा, अविनाश शर्मा, रमन सरपंच, मोहिंदर पाल मान, भजन सिंह, अशोक पराशर आदि ने भी पंडित दीन दयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख

गांव गढ़ी मट्टो में बिजली स्पार्किंग से गेहूं जल कर राख पीडि़तों को मुआवजा दिया जाए : मट्टू गढ़शंकर :शनिवार रात्रि लगभग सवा आठ बजे गांव गढ़ी मट्टों की मट्टों पत्ती में सुरेन्द्र सिंह...
article-image
पंजाब

डॉ. धीरज शर्मा ने एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड माहिलपुर में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में कार्यभार संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विदेशी शिक्षा परामर्श के क्षेत्र में प्रतिष्ठित संगठन एस डब्लू आई आई एस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अपने माहिलपुर कार्यालय में निदेशक अकादमिक ओवरसीज के रूप में डॉ. धीरज...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल कितना में वन महोत्सव मनाया

गढ़शंकर : 16 जुलाई: शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना में स्कूल प्रभारी हरदीप कुमार के नेतृत्व में पौधे लगाकर वन महोत्सव मनाया गया। इस मौके स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन श्री सतनाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों के लिए काफी सुविधाजनक हो सकती है एआई तकनीक: DC हेमराज बैरवा

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित मीडिया संगोष्ठी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर की व्यापक चर्चा हमीरपुर 16 नवंबर। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने उपायुक्त कार्यालय परिसर के...
Translate »
error: Content is protected !!