पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर दुल्लो या तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं

by

गढ़शंकर : पंजाब प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल के को चेयरमैन और श्री गुरु रविदास फाउंडेशन के सदस्य पंकज कृपाल एडवोकेट ने गांव सूनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब में हिंदुओं और दलितों के बारे में इतनी चिंता है, तो वह मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ कर टकसाली कांग्रेसियों शमशेर सिंह दुल्लो या मनीष तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाएं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फर्श से अर्श पर बिठा दिया|उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह आज कांग्रेस का कर्ज चुकाने के लिए कैप्टन शमशेर सिंह दूलो या मनीष तिवारी में से किसी को मुख्यमंत्री बनाएं| उन्होंने कहा कि असलियत में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हिंदुओं और दलितों की चिंता नहीं है, उन्हें तो केवल नवजोत सिंह सिद्धू की चिंता सता रही है। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि इस समय पंजाब की जनता सिर्फ नवजोत सिंह सिद्धू से उम्मीद कर रही है और पंजाब की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं तो उन्हें राज्य में कांग्रेस का नेतृत्व बिना किसी देरी के नवजोत सिंह सिद्धू को सौंप देना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

40 लाख की साइबर ठगी के आरोपी की जमानत याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने कर दी खारिज

पंचकूला :  फर्जी फेसबुक विज्ञापन के जरिए 40 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आरोपित को राहत देने से साफ इंकार कर दिया। अदालत...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के गांवों में लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रति डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी द्वारा किया गया जागरूक

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के 10 लाख रुपये के लाभ से अब किसी को महंगे इलाज के कारण कर्ज में नहीं डूबना पड़ेगा: डिप्टी स्पीकर रोड़ी गढ़शंकर/होशियारपुर, 24 जनवरी: पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान करेंगे शिरकत : 24 को श्री गुरु रविदास जयंती के अवसर पर श्री खुरालगढ़ साहिब में होगा राज्य स्तरीय समागम

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने लिया तैयारियों का जायजा होशियारपुर/गढ़शंकर, 21 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 24 फरवरी को श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जंयती के अवसर पर पंजाब...
article-image
पंजाब

Only the One Who Suffers

Khanna Visits Flood-Affected Areas of Tanda Thanks Organizations and Individuals Helping Flood Victims Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept. 6 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna visited the flood-affected areas of Tanda constituency. After witnessing the plight...
Translate »
error: Content is protected !!