भाजपा अध्यक्ष के लिए संजय जोशी के नाम के मायने, क्या केन्द्र सरकार पर शिकंजा कसना चाहता है संघ?

by
बे समय राजनीतिक वनवास भोग रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक संजय जोशी का नाम अचानक भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उभरकर आया है।

यह एक संयोग है या फिर किसी ‘खास रणनीति’ का हिस्सा, इस पर फिलहाल अटकलें ही चल रही हैं। लेकिन, भाजपा की वर्तमान राजनीति में यह नाम निश्चित ही चौंकाने वाला है। ऐसा नहीं है कि जोशी इस पद के योग्य नहीं है, उनकी गिनती कुशल संगठकों में होती हैं। यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि वर्तमान भाजपा में जिन नेताओं का दबदबा है, जोशी की उनके साथ बिलकुल भी पटरी नहीं बैठती।दरअसल, जगत प्रकाश नड्‍डा का भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो चुका है। वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। पार्टी की एक व्यक्ति एक पद की नीति में भी फिट नहीं बैठते। क्योंकि उन्हें केन्द्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्रालय जैसा महत्वपूर्ण पद दिया जा चुका है। ऐसे में अध्यक्ष के लिए नए नामों की चर्चा है। इन्हीं में एक नाम संजय जोशी का भी है। जोशी के बारे में कभी उनके सहयोगी रहे गोरधन झड़ाफिया ने कहा था- ‘अपार क्षमता वाले एक मूक कार्यकर्ता हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय हैं’।

भाजपा को बहुत अच्छे से समझते हैं जोशी : मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री वाले 62 वर्षीय संजय जोशी भाजपा के ‘मैकेनिज्म’ को भी बखूबी समझते हैं। वे संघ के पूर्वकालिक प्रचारक हैं। 1989-90 में संजय जोशी को आरएसएस ने संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात भेजा था। उस समय उन्हें संगठन मंत्री का पद दिया गया था, जबकि नरेन्द्र मोदी संगठन मंत्री के रूप पहले से ही काम कर रहे थे। दोनों ने ही मिलकर पार्टी को मजबूत किया और 1995 में भाजपा ने पहली बार गुजरात में सरकार बनाई।

उस समय मुख्‍यमंत्री पद के लिए मोदी और जोशी का नाम भी चला था, लेकिन दावेदारी में दोनों पिछड़ गए। तब केशुभाई पटेल और शंकर सिंह वाघेला के नाम मुख्‍यमंत्री के दावेदार के रूप में उभरे थे। मोदी और जोशी ने केशुभाई का साथ दिया था। लेकिन, दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा मिला और सुरेश भाई मेहता मुख्‍यमंत्री पद पाने में सफल रहे। इसी बीच मोदी को दिल्ली भेज दिया गया और जोशी संगठन महामंत्री बन गए। इसके साथ ही गुजरात में उनका दबदबा भी बढ़ गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैस बुकिंग में खेल : फोन से नहीं हो रही बुकिंग? ये 4 तरीके मिनटों में दिलाएंगे सिलेंडर, गैस की कमी नहीं, फिर क्यों परेशान है जनता? जानिए सच

इन दिनों आम आदमी की जिंदगी में LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कहीं बुकिंग ही नहीं हो रही, तो कहीं बुकिंग के बाद भी डिलीवरी का कोई अता-पता नहीं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेन ड्राइव छिपाने के मामले में एएसआई निलंबित, विभागीय जांच बैठाई

एएम नाथ । शिमला: पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी के शव से मिले पैन ड्राइव को छिपाने के मामले में एएसआई पंकज को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उसके खिलाफ...
article-image
पंजाब

चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन : बड़ी गिनती में नौजवानों ने शिविर में पहुंचकर किया रक्तदान

गढ़शंकर  :  स्वर्गीय चिराग सोनी की याद को समर्पित दूसरा स्वैच्छिक रक्तदान कैंप दाना मंडी गढ़शंकर में लगाया गया। सतनाम ब्लड बैंक होशियारपुर के तकनीकी सहयोग से लगाए इस रक्तदान शिविर में बड़ी गिनती...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित : जन सेवा का लिया संकल्प

पट्टा मेहलोग, 28 जून (तारा) : ग्राम विकास समिति बमोत द्वारा रविवार को ग्राम बमोत में नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बुघार कनैता के प्रतिनिधियों के सम्मान में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!