कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सर्वसम्मति से गढ़ी मट्टों सहकारी सभा का अध्यक्ष चुना

by
गढ़शंकर 3 अक्तूबर : आज गढ़ी मट्टों बहुउद्देशीय सहकारी कृषि सेवा सभा लिम: गढ़ी मट्टों में सभा की कमेटी के चेयरमैन का चुनाव सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें गांव गढ़ी से कामरेड बख्शीश सिंह दयाल को सभा का अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा गांव शाहपुर से दर्शन सिंह को सभा कमेटी का उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा महिंदर सिंह गांव मट्टों, चमन लाल गांव खानपुर, मुख्तयार सिंह गांव खानपुर, सलिंदरपाल, श्रीमती चंपा रानी गांव पाहलेवाल, मंजीत सिंह गांव सदरपुर, निर्मल सिंह गांव चक रौतां को कमेटी का सदस्य चुना गया। इस अवसर पर दर्शन सिंह मट्टू, बीबी सुभाष मट्टू, प्रेम राणा पूर्व सरपंच और गढ़ी मट्टों सहकारी सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद कुमार विशेष रूप से पहुंचे और नवनिर्वाचित कमेटी को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जंग बहादुर सिंह सेक्रेटरी, महेंद्र पाल चौकीदार के अलावा गांवों के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म से 47.20 लाख की ठगी : तीन आरोपी दबोचे

नई दिल्ली, 12 अप्रैल :  फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए 47.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी विधायक के करीबी की हत्या – पांच गोलियां लगी और उनकी मौके पर ही मौत : नफे सिंह राठी की तरह ही घेरकर बरसाईं गोलियां

तरनतारन :  आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और विधायक के करीबी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी चोला की बदमाशों ने गोलियां मार हत्या कर दी। गोइंदवाल साहिब रोड पर रेलवे फाटक पर यह वारदात हुई।...
article-image
पंजाब

वोटरों में जागरूकता फैलाने हेतु साइकिल रैलियां निकाली 

गढ़शंकर,  13 मई: माननीय जिला चुनाव अधिकारी-कम-जिलाधीश होशियारपुर श्रीमती कोमल मित्तल के दिशा निर्देशों अनुसार तथा सहायक रिटर्निग अधिकारी गढ़शंकर मेजर शिवराज सिंह बल्ल के नेतृत्व में हलका गढ़शंकर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब

आयुर्वेद की अनमोल विरासत को कायम रखने में वैद्यों का अहम योगदान – लाल चंद कटारूचक

होशियारपुर, 17 दिसंबर:  जिला वैद्य मंडल होशियारपुर द्वारा आज भगवान श्री धन्वंतरि जी की जयंती को लेकर होशियारपुर में राज्य स्तरीय आयुर्वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंजाब के सिविल आपूर्ति...
Translate »
error: Content is protected !!