पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही, हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया –

by

मंडी : सांसद एवं अभिनेत्री कंगना कंगना रनौत ने अप्रत्यक्ष रूप से पंजाब राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक पर हल्ला मचाते हुए आते हैं और ड्रग्स व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं।

सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि हमारे पड़ोसी राज्यों से यहां चिट्टा समेत कई अन्य चीजें आ रही हैं। इन्होंने हमारे युवाओं को बर्बाद कर दिया है। इनसे कुछ नहीं सीखना है। कंगना ने नाम न लेते हुए पड़ोसी राज्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चिट्टा हो या उग्रता हो या अन्य, यह लोग बाइक पर हल्ला मचाते हुए आते हैं और ड्रग्स व शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। कंगना रनौत अपने गृह क्षेत्र भांबला के नजदीकी पंचायत सुलपुर जबोठ में ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं।ग्रा

मसभा की अध्यक्षता करते हुए कंगना रनौत ने पड़ोसी राज्यों का जिक्र करते हुए नशे के खिलाफ ग्रामीणों को पाठ पढ़ाया। कहा कि शहरों में गंदगी अधिक होती है, इनसे बीमारियां होती हैं। इसके विपरीत ग्रामीण जीवनशैली बेहद अच्छी है। संकल्प करना है कि गांव व पशुओं की स्वच्छता बनाए रखनी है। स्वच्छता बाहरी ही नहीं होती, आंतरिक स्वभाव के साथ संस्कार की होती है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य में बागवानी को नई दिशा दे रही एचपी शिवा परियोजना : जगत सिंह नेगी

सरकाघाट के भांबला और बही-1 में एचपी शिवा क्लस्टर का निरीक्षण करने पहुंचे बागवानी मंत्री कहा, भांबला एचपी शिवा क्लस्टर में 17 मार्च से शुरू हो जाएगी सिंचाई व्यवस्था एएम नाथ। सरकाघाट (मंडी), 13...
article-image
पंजाब

महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी की प्रेरणा देता है: पवन दीवान

कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भेंट की लुधियाना, 2 अक्टूबर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस...
article-image
पंजाब

जहरीली शराब पीने से अब तक आठ लोगों की मौत : पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार, धारा 302 का मामला दर्ज

चंडीगढ़. पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब  ने कहर ढाया है। यहां पर जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोगों का इलाज चल रहा है। फिलहाल, इस मामले में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के 90 फ्लैट होंगे सरकार के अधीन : साल 2014 में मामला आया था सामने

एएम नाथ।  शिमला : मंडलायुक्त शिमला की अदालत ने कसौली के पास 45 बीघा बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के अवैध 90 फ्लैट सरकार के अधीन करने का फैसला सुनाया है। मंडलायुक्त संदीप...
Translate »
error: Content is protected !!