नए घर में हुए शिफ्ट – अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ छोड़ा दिल्ली का सीएम आवास

by

दिल्ली :  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपना सरकारी आवास खाली कर दिया। वह सिविल लाइंस स्थित 6, फ्लैगस्टाफ रोड के सीएम आवास से लुटियंस दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर बने बंगले में शिफ्ट हो गए है।

शुक्रवार को केजरीवाल और उनके परिवार द्वारा नए घर में प्रवेश करने से पहले यहां फिरोजशाह रोड के इस आवास में बाकायदा पूजा कराई गई।  फिरोजशाह रोड का यह सरकारी आवास आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के समीप है। यह सरकारी आवास, पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित है। दिल्ली विधानसभा के निकट सिविल लाइंस का सरकारी बंगला केजरीवाल को मुख्यमंत्री रहते हुए आवंटित हुआ था। शुक्रवार 4 अक्टूबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम आवास खाली दिया। आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि केजरीवाल ने शुक्रवार को ही अपने सारे सामान और परिवार के साथ मुख्यमंत्री आवास खाली दिया है और वह नए आवास में शिफ्ट हो गए हैं।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह नया ठिकाना नई दिल्ली में उनके विधानसभा क्षेत्र के भी समीप है। फिलहाल दिल्ली विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक वह नई दिल्ली स्थित सांसदों को मिलने वाले इस सरकारी आवास में ही रहेंगे। बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

दिल्ली शराब नीति में अरविंद केजरीवाल आरोपी बनाए गए थे। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे का ऐलान किया था। उनका कहना था कि दाग के साथ काम करना तो दूर की बात है, इस दाग के साथ वह जी भी नहीं सकते। केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने यह निर्णय लिया है कि वे जनता की अदालत में जाएंगे। जनता से पूछेंगे और जनता ही बताएंगी की वह बेईमान हैं या ईमानदार हैं। इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने की बात की थी। इसके बाद से अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद हो रही थी।

पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवास ढूंढने की प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने अपना घर देने की पेशकश की थी। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ढूंढे जा रहे आवास की यह तलाश उन्हीं की पार्टी के सांसद अशोक मित्तल पर आकर खत्म हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने सरकारी स्कूल सैला खुर्द के विद्यार्थियों को स्कूली बैग और स्टेशनरी का सम्मान किया वितरित

गढ़शंकर : क्वांटम पेपर मिल सैला खुर्द में कार्यरत मिनरल टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एमटीआई) कंपनी द्वारा सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग व स्टेशनरी का सामान वितरित किया...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल हैबोवाल में सांईस व कार्मस तो नंगल खुर्द में सांईस कक्षाए चलाने की मंजूरी: गोल्डी

गढ़शंकर: गढ़शंकर में सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूलों में सांईस व कार्मस के विषयों की कमी कारण विधार्थियों को आ रही समस्या को देखते हुए सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल हैबोवाल में सांईस व कार्मस की...
article-image
पंजाब , समाचार

छिंझ छराहां मेले के पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में टेका माथा

बीत भलाई कमेटी दुारा करवाया जा रहा तीन दिवसीय खेल व सभ्याचारक मेला श्ुारूए ब्लड कैंप में सौ से ज्यादा युवाओं ने किया रक्तदान गढ़शंकर। सदियों से चल ऐतिहासिक छिंझ छराहां का मेला गांव...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

नया खुलासा : चिट्टा तस्करी में भी संलिप्त थे तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील

एएम नाथ । शिमला : चिट्टे के मामले में गिरफ्तार जिला शिमला के एक तहसील कल्याण अधिकारी और महिला वकील पर अब पुलिस ने नशा तस्करी की धाराएं लगाई हैं। इसके मुताबिक समाज में...
Translate »
error: Content is protected !!