आढ़ती यूनियन से सीएम मान की हुई मीटिंग : मीटिंग के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस लेने का लिया फैसला

by

पंजाब की मंडियों में कल यानी (मंगलवार) से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। आढ़तियों और सीएम मान की मीटिंग में यह फैसला लिया गया है। मीटिंग के बाद आढ़तियों ने हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है।  आढ़ती एसोसिएशन का कहना है कि मीटिंग में सभी मुद्दों पर मंथन हुआ है। सीएम ने उन्हें आश्वास दिया है कि सारी मांगे हल की जाएंगी। जबकि उनके मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाएंगे। आढ़ती एसोसिएशन ने कहा कि हम सरकारी प्रेस नोट का इंतजार कर रहे हैं।

 192 करोड़ आढ़ती फीस के केंद्र ने रोक रखे :  सीएम भगवंत मान की अगुवाई में यह मीटिंग दोपहर 12  बजे शुरू हुई थी, जो कि पूरे दो बजे तक चली। इसमें किसानों के प्रत्येक मुद्दे पर मंथन हुआ। मीटिंग में कृषि मंत्री गुमरीत सिंह और सारे अधिकारी आढ़ती एसोसिएशन के 52 मेंबर मौजूद थे। आढ़ती एसोसिएशन की दलील थी कि ढाई रुपए आढ़त बहुत कम है।  जबकि मंहगाई बहुत बढ़ गई है । इस पर सीएम ने कहा कि इस मांग को पूरा किया जाएगा। आढ़तियों की सारे मांगे केंद्र के समक्ष उठाएंगे। केंद्र सरकार ने करीब १९२ करोड़ रुपए आढ़त फीस के रोक रखे हैं। मीटिंग में मंडियों में काम करने वाले मजदूरों की दिहाड़ी का भी उठा। इसे भी जल्दी पूरा करने का आश्वासन मिला है।

जरूरत पड़ी तो इस मामले में FCI से क़ानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार :   मीटिंग में ईपीएफ के बकाया 50 करोड़ के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि इस मामले को निपटाया जाएगा। सीएम ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इस मामले में FCI से क़ानूनी लड़ाई लड़ने को भी तैयार है। उन्होंने आढ़तियों को कहा कि वह उनकी मांगाें को लेकर गंभीर है। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह ने कहा कि मीटिंग अच्छे माहौल में हुई है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Bahra Professional University and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/jan.23 : Rayat Bahra Professional University has taken a significant step towards strengthening industry-academia collaboration by signing a Memorandum of Understanding (MoU) with Quantum Papers Limited. This agreement will promote cooperation between the...
article-image
पंजाब

IPS रवजोत ग्रेवाल और 2 PPS अधिकारियों का हुआ तबादला

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब सरकार ने तीन अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियां की गई हैं। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं...
article-image
पंजाब

एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी ने 77वां गणतंत्र दिवस मनाया 

गढ़शंकर, 27 जनवरी: एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने ईसीएचएस पाली क्लीनिक गढ़शंकर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। सोसाइटी के चेयरमैन कैप्टन आर. एस. पठानिया तथा ईसीएचएस प्रभारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने तिरंगा फहराया।...
Translate »
error: Content is protected !!