हिमाचल के हाउसिंग सेक्टर में निवेश के लिए निवेशकों को मंत्री राजेश धर्मानी ने किया आमंत्रित

by
श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर हिमाचल में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के समाधान पर किया मंथन
रोहित भदसाली। बिलासपुर 12 अक्टूबर :  प्रदेश सरकार में नगर नियोजन आवास तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी कर्नाटक के तीन दिवसीय दौरे पर है । इस दौरान उन्होंने अपने मंत्रालय सहित अन्य मंत्रालयों में 10 से अधिक विभिन्न बैठक में भाग लिया इसके अतिरिक्त इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंसेज, कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु, इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटिजन सर्विसिज निदेशालय का दौरा सहित कई कंपनियों के सीईओ के साथ मुलाकात की।
उन्होंने कर्नाटक में हिमाचल प्रदेश के हाउसिंग परियोजनाओं में निवेश करने के लिए कर्नाटक सरकार और विभिन्न कंपनी के सीईओ से मुलाकात कर आमंत्रित किया।
उन्होंने बेंगलुरु में कर्नाटक सरकार के एक हाउसिंग प्रोजेक्ट का निरीक्षण करने के उपरांत कहा कि हिमाचल में हाउसिंग क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं और यहां पर निवेश करने से निवेशकों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर उन्होंने श्री श्री रविशंकर से मुलाकात कर हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के समाधान पर मंथन किया इसके अतिरिक्त हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में इको विलेज स्थापित करने का न्योता दिया।
उन्होंने कर्नाटक सरकार के उच्च शिक्षा मंत्रालय के मंत्री एम सी सुधाकर और विभिन्न कंपनियों के सीईओ से मुलाकात कर हिमाचल में स्किल अपग्रेडेशन और कॉर्पोरेट प्लेसमेंट के संबंध में हिमाचल सरकार के साथ एमओयू करने पर अपनी मंशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कौशल विकास और जॉब प्लेसमेंट के मध्य एक बड़े अंतर को कम करने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है जिससे हिमाचल के युवाओं को आईआईटी और अन्य इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार मिल सकें।
उन्होंने इस अवसर पर पेन इंडिया स्तर पर रोजगार उपलब्ध करवाने वाली टीमलीज कंपनी के सीईओ से मुलाकात की और हिमाचल के युवाओं के स्किल अपग्रेडेशन और देश के विभिन्न कंपनियों में जॉब प्लेसमेंट के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ साइंसेज जाकर संस्थान के कार्य प्रणाली को देखा और संस्थान के सहयोग से प्रदेश के आईआईटी संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च को भी बढ़ावा देने के लिए सहयोग मांगा।
राजेश धर्मानी ने कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल मुलाकात किया इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश में
आईटीआई अपग्रेडेशन प्रॉसेस में मौजूदा कोर्सेज को फिर से डिजाइन करना, नए कोर्सेज शुरू करना और मार्केट के मांग के अनुसार शॉर्ट टर्म कोर्सेज को शुरू करने में सहयोग मांगा जिसे हिमाचल के विभिन्न आईटीआई और अन्य तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ रहे बच्चों को अतिरिक्त एज मिल सके जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में आसानी हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने मंत्री से हिमाचल के फार्मेसी के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे बच्चों और फैकेलिटी के एक्सपोजर विजिट पर चर्चा की ताकि हिमाचल के फार्मेसी विद्यालयों में पढ़ा रहे अध्यापकों और फार्मेसी के बच्चों को बेंगलुरु के फार्मेसी संस्थानों में एक्सपोजर विजिट का मौका मिले जिससे वह यहां के कार्य प्रणाली को देखें और यहां की कार्यप्रणाली को अपने संस्थानों में अप्लाई कर सके।
मंत्री राजेश धर्मानी ने विभिन्न प्रयोजनों के लिए बायो डीजल को बढ़ावा देने और प्राकृतिक खेती और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु के कुलपति और बायो डीजल एनर्जी के अध्यक्ष के साथ मुलाकात की और हिमाचल प्रदेश में ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे विशेष प्रयासों के बारे में अवगत कराया इसके अतिरिक्त हिमाचल में बायोडीजल एनर्जी और ऑर्गेनिक फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय बेंगलुरु द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों का सहयोग हिमाचल को उपलब्ध करवाने के लिए संस्थान के कुलपति साथ बातचीत की।
उन्होंने गुरुवार को कर्नाटक के इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटिजन सर्विसिज निदेशालय का दौरा कर सिटिजन सर्विसिज सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बंगलूरू में सिटीजन सर्विस सेवा के तहत दी जा रही 850 सेवाओं की जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी आईटी के माध्यम से बहुत सारी सिटिजन सर्विसेज उपलब्ध करवाई जा रही है मगर अब कर्नाटक की तर्ज पर हिमाचल में भी ई सेवाओं का दायरा को बढ़ाया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़लाघाट महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान: अर्की-  राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में गुरुवार को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एंट्री टैक्स पर पंजाब के सीएम से करेंगे बात

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एंट्री टैक्स को लेकर हो रहे विरोध को लेकर कहा कि सरकार द्वारा इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मोदी, अमित शाह व बृजभूषण शरण के पुतले फूंके : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शहर में मार्च निकालकर बृजभूषण को तुरंत ग्रिफ्तार करने की मांग

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा के आमंत्रण पर गढ़शंकर की संघर्षत किसान यूनियनों कीर्ति किसान यूनियन, कुल हिंद किसान सभा, जमरूरी किसान सभा, डेमोक्रेटिक एम्प्लॉइज फेडरेशन, डेमोक्रेटिक पेंशनर्स फ्रंट, जीवन जागृति मंच, जनवादी स्त्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 माह आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया

शिमला।   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएम-जीकेएवाई) को अगले छः माह यानि सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। यह इस योजना का...
Translate »
error: Content is protected !!