संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण : अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे : सीएम सुखविंदर सुक्खू

by

शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू  ने संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण  को लेकर कहा कि इतनी भीड़ कभी नहीं  होती।  लेकिन उस दिन 3 से 4 हजार लोग थे।  जो बीजेपी द्वारा प्रयोजित थे।  सीएम सुक्खू ने कहा कि जो अवैध निर्माण हुआ वो मेरे कार्यकाल में नहीं हुआ, उस समय तत्कालीन सीएम जयराम ठाकुर थे। ये रातो-रात या एक साल में नहीं हुआ।  जयराम ठाकुर सरकार में जो शहरी विकास मंत्री थे, उन्होंने इसके लिए पैसा भी दिया था।  इस प्रदेश के जो मुस्लिम समुदाय के लोग है, वो विवाद के बाद आए और उन्होंने कहा कि हम इसे गिराएंगे। इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि उसी समुदाय के लोगों ने स्वीकार किया कि हम अवैध निर्माण गिरा देंगे।

वे कॉर्पोरेशन के लिए कहेंगे तो हम कॉपरेट करेंगे :  जब हिमाचल के सीएम सुक्खू से जब पूछा गया कि संजौली मस्जिद का अवैध निर्माण क्या बुलडोजर के जरिए गिराया जाएगा या उसी समुदाय के लोग हटाएंगे।  इस पर सीएम ने कहा कि अगर वे कॉर्पोरेशन के लिए कहेंगे तो हम कॉपरेट करेंगे। लेकिन बुलडोजर नहीं चलेगा। क्योंकि हमारे यहां बुलडोजर नहीं चलता. यहां बुलडोजर वाले नहीं हैं।

धर्म के नाम पर राजनीतिक करनाा लोकतंत्र का हिस्‍सा नहीं :   हरियाणा चुनाव नतीजों को लेकर सीएम सुक्खू ने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीतिक बात करना लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हो सकता।  जहां तक हरियाणा चुनाव की बात है तो मैं पंचकूला गया था, मैं कहना चाहूंगा कि जम्मू कश्मीर में भी कांग्रेस ने अच्छा किया और क्योंकि हमारा अलायंस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ था। वहां एनसी जीतकर आई है।

सीएम सुक्खू ने कहा कि हरियाणा के रिजल्ट में जिस तरह बदलाव हुआ, उसे लेकर हमारी पार्टी के पदाधिकारी चुनाव आयोग के पास गए हैं। भूपेंद्र हुड्डा को फील्ड की नॉलेज है, कहां क्या हो सकता है, उसी आधार पर उन्होंने चुनाव में काम किया. लेकिन अब इसका आकलन करना बहुत जरूरी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में मिली लाश : मृतक, हमीरपुर का रहने वाला

एएम नाथ : चिंतपूर्णी :  चिंतपूर्णी थाना क्षेत्रांतर्गत बधमाणा के जंगल में एक सड़ी गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया।  जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति अपनी गाय चराने के लिए बधमाणा के...
article-image
पंजाब

*विश्व शांति व सर्वकल्याण हेतु 1101 कुंडीय रुद्र कोटि महा यज्ञ 19 फरवरी से शुरू होगा

इस यज्ञ के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 से 12 बजे हवन होगा और साँएँ 4 से 7 बजे श्री शिव महापुराण की कथा की जाएगी *यह यज्ञ 100 वर्षों के पश्चात होशियारपुर की पुण्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागचला मार्ग पर सड़क हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिले के सुंदरनगर-मंडी मार्ग पर नागचला के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DGP गौरव यादव ने कहा पंजाब को किसान नेता डल्लेवाल की जरूरत : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से की मुलाकात

खनौरी : पंजाब के डीजीपी, गृह मंत्रालय के निदेशक ने खनौरी में किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात की पंजाब पुलिस के प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ रविवार को...
Translate »
error: Content is protected !!