EVM को लेकर बड़ा बयान- मेरे सामने होती रही गड़बड़ : कांग्रेस नेता राकेश कंबोज

by

हरियाणा में बीजेपी की जीत के बाद से कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी जारी है। इंद्री से कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कंबोज ने हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। कंबोज का कहना है कि चुनावी काउंटिंग के दौरान उन्हें गड़बड़ी का अनुभव हुआ, लेकिन वे कुछ नहीं कर सके।

                     राकेश कंबोज ने कहा कि जब वे काउंटिंग हॉल में मौजूद थे, वहां काउंटिंग टीम को चाय, समोसे और ब्रेड पकौड़े की पेशकश की गई। उन्होंने इस पर आपत्ति जताते हुए माइक उठाया और कहा, “अभी तो 9 बजे इन्होंने नाश्ता किया है, अब चाय पकौड़े क्यों?” उनका यह आरोप है कि जानबूझकर काउंटिंग में देरी की जा रही थी, ताकि परिणामों में गड़बड़ी की जा सके। इस पर कंबोज को गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया, जिस पर उन्होंने मजाक में कहा, “चलो मुझे अरेस्ट कर लो, लेकिन मेरे खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करो।” कंबोज ने पार्टी के भीतर गुटबाजी के आरोपों को भी नकारते हुए कहा कि उन्हें कार्यकर्ताओं और नेताओं का पूरा समर्थन मिला है, और कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।

EVM में हुई छेड़छाड़ :  ईवीएम में छेड़छाड़ की गई है। कंबोज का दावा है कि जिन गांवों में उन्हें ज्यादा वोट मिलने की उम्मीद थी, वहां उन्हें बराबर वोट दिखाए गए, जबकि बीजेपी को ऐसे क्षेत्रों में ज्यादा वोट दिखाए गए जहां उसे कम वोट मिलने चाहिए थे। इस तरह के आरोपों ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं और कांग्रेस के भीतर निराशा की भावना को भी दर्शाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुक्खू मुख्यमंत्री नहीं, ‘झूठमंत्री’ की तरह कर रहे हैं काम, गिरा रहे हैं पद की गरिमा : जयराम ठाकुर

राष्ट्रगान के अपमान के झूठ के मामले में भाजपा ने मुख्यमंत्री के ख़िलाफ़ स्पीकर को सौंपा विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव कहा, ज़रूरत पड़ने पर न्यायालय का भी दरवाज़ा खटखटाएगी भाजपा पालमपुर में इलाज के अभाव...
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डल्लेवाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से तीन दिन का और समय मांगा

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश का पालन करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय मांगा है। डल्लेवाल पिछले 36...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

होटल में रुका था प्रेमी जोड़ा…सुबह होते ही युवती ने बुला ली पुलिस

अंबाला । थाना पड़ाव पुलिस के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें युवती पर आरोप है कि वह ब्लैकमेल कर तीन लाख रुपये देने की डिमांड कर रही है। पुलिस ने केस...
article-image
पंजाब

चाइना डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: डिप्टी कमिश्नर

चाइना डोर की बिक्री करने वाले दुकानदारों को रंगेहाथ पकड़वाने वालों को दिया जाएगा 11 हजार रुपए नकद पुरुस्कार डोर बेचने व स्टोर करने वालों के खिलाफ फोन नंबर 01882-220301 व 01882-220302 पर दी...
Translate »
error: Content is protected !!