इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन किया : खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते : सांसद मनीष तिवारी 

by
  चंडीगढ़, 22 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि खेल हमें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं। तिवारी आज सेक्टर-7 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड द्वारा आयोजित वार्षिक खेलों का उद्घाटन करने के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे।  सोसाइटी फॉर द केयर ऑफ ब्लाइंड के संरक्षण में आयोजित इन खेलों में विभिन्न आयु वर्ग के छात्रों ने भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर बोलते हुए, सांसद तिवारी ने कहा कि खेल हमें शारीरिक और मानसिक शक्ति प्रदान करते हैं। उन्होंने आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और चुनौतियों से पार पाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया।  उन्होंने कहा कि खेल के मैदान पर एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के पीछे उसकी कड़ी मेहनत और समर्पण होता है, जो उसके माता-पिता और कोच के सहयोग के बिना संभव नहीं है।  इस बीच उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
खेलों के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने कहा कि आज के बच्चे देश का भविष्य हैं और उनकी ताकत ही देश की ताकत है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इससे पहले खेलों की शुरुआत राष्ट्रगान और रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर की गई।  इंस्टीट्यूट फॉर द ब्लाइंड के चेयरमैन दिनेश कुमार कपिला और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों ने सांसद तिवारी और एच.एस लक्की को सम्मान चिन्ह भी भेंट किए।
जहां अन्य के अलावा, सपर्णा सचदेवा, पवन दीवान भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

56 लाख की हवाला राशि बरामद ,3 और ग्रिफ्तार, अब तक 8 ग्रिफ्तार : 31 करोड़ रुपए की वैल्यू की तकरीबन 4.5 किलो हेरोइन, चार गाडियां, एक ट्रैक्टर किया बरामद

अमृतसर :  अमृतसर रूरल पुलिस की ओर से बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक के जरिए तीन आरोपियों से करीब 56 लाख रुपए की हवाला राशि बरामद की है। तीनों आरोपियों को पहले से गिरफ्तार आरोपियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सालगिरह पर बधाई : भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल को

गढ़शंकर । सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह अटवाल और सतविंदर कौर अटवाल निवासी नैनवा को 37वीं शादी की सालगिरह पर सतलुज ब्यास टाईम्स की और से बधाई। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रीय वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में किसानों -बागवानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से करवाया अवगत

उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत एएम नाथ।  चंबा, 18 जनवरी :   किसानों और कृषि-उद्यमीयों की वित्तीय सहायता से सशक्तिकरण के उदेश्य से आज बचत भवन चंबा में ज़िला उद्यान विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा और चम्बा में अनुकरणीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने वन समितियों को किया सम्मानित : युवाओं से वन संरक्षण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया

एएम नाथ।  देहरा  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा में केएफडब्ल्यू परियोजना के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाली जिला कांगड़ा व चंबा की ग्राम वन प्रबंधन समितियों (विलेज...
Translate »
error: Content is protected !!