पंजाब विधानसभा उपचुनाव : भाजपा ने 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, मनप्रीत बादल को गिद्दड़बाहा सीट से मैदान में उतारा

by

चंडीगढ़/नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब की चार विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को 3 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने इन उपचुनावों में दूसरों दलों से भाजपा का दामन थामने वाले नेताओं पर भरोसा जताया है।

चार विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत इन सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायकों के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने की वजह से पड़ी है। वहीं, भाजपा ने मेघालय की एक सीट से भी उम्मीदवार की घोषणा की है। पार्टी ने पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को गिद्दड़बाहा सीट से मैदान में उतारा है। बादल साल 2023 के पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

गिद्दड़बाहा से कांग्रेस विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लुधियाना लोकसभा सीट से इस साल के शुरू में जीत दर्ज करने के बाद यह विधानसभा सीट रिक्त हो गई थी। भाजपा ने बरनाला सीट से पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों को टिकट दिया है। ढिल्लों इस सीट से दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक रह चुके हैं। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था। ढिल्लों को पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का बेहद करीबी माना जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी ज्योतिषी को हाई कोर्ट से जमानत : शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी ज्योतिषी को हाई कोर्ट से जमानत

हिमाचल हाई कोर्ट ने कहा- जब दोनों पक्ष पहले से शादीशुदा हों और तलाक न हुआ हो, तो पहली नजर में शादी का वैध वादा मानकर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता शिमला। हिमाचल प्रदेश...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में शिक्षा मेले आयोजित 

गढ़शंकर, 11 दिसंबर: शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशानुसार सरकारी हाई स्कूल डघाम में दो दिवसीय शिक्षा मेले आयोजित किए गए। स्कूल इंचार्ज मास्टर हरदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित इन शिक्षा मेलों में 10...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AIMS बिलासपुर में मरीज के तकिये के नीचे मिला चिट्टा : नर्सिंग ऑफिसर ने पकड़ा

बिलासपुर :  एम्स बिलासपुर में 15 दिन से उपचाराधीन गढ़शंकर (पंजाब) निवासी एक मरीज के पास 0.9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। हालांकि व्यक्ति के पास बरामद मात्रा कम है, लेकिन संस्थान में उसके...
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मन्दिर बैह-मण्डी मे श्री मद्भागवत कथा 19 मार्च से

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह...
Translate »
error: Content is protected !!