केस दर्ज – बुरी आत्मा भगाने के नाम पर तांत्रिक ने ठगे 7 लाख रुपये

by

रोहित भदसाली। मंडी  :  जिले में आस्था के नाम पर एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. खुद को माता शिकारी देवी का पुजारी बताने वाले एक तांत्रिक ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के लोगों से तंत्र विद्या के नाम पर करीब 7 लाख रुपये ठग लिए.  इस तांत्रिक ने पूजा-पाठ कर बुरी शक्तियों से छुटकारा दिलाने का वादा किया था, लेकिन न तो उसने कोई पूजा की और न ही पैसे वापस लौटाए.

स्थानीय निवासी प्रदीप कुमार, चच्योट निवासी और तारा देवी ने बताया कि तांत्रिक ने उनसे अलग-अलग नाम बताए और एनएचएआई में ठेकेदारी का काम करने का भी दावा किया. वहीं, करण मल्होत्रा ने बताया कि तांत्रिक ने गांव-गांव जाकर लोगों को ठगा है और सभी सबूत उनके पास मौजूद हैं. अपने रुपयों को वापस लेने के लिए सभी लोग तांत्रिक के घर भी गए थे पर उसने रुपये नहीं लौटाए.

तांत्रिक ने ठगे सात लाख रुपये :   बताया जा रहा है कि इस तांत्रिक ने हर व्यक्ति से करीब एक-डेढ़ लाख की ठगी की है. ठगी का शिकार हुए इन लोगों ने यह धनराशि नगद व गूगल पे के माध्यम से दी है. ठगी का शिकार हुए बुधवार को पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा से मिले और अपनी आपबीती बताई.

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मामले पर साक्षी वर्मा ने कहा, इन दिनों आस्था के नाम पर कई भोले-भाले लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है और लोगों से अपील है कि वे ऐसे ठगों के बहकावे में न आएं. साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Dailyhunt
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नर्स निमिषा प्रिया को मृत्‍युदंड, यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा : ‘ब्लड मनी’ का भुगतान करके पीड़ित परिवार के साथ बातचीत करने के लिए यमन की यात्रा करने की अनुमति मांगी

नई दिल्‍ली : यमन की सुप्रीम कोर्ट द्वारा भारत की एक महिला को मृत्‍युदंड देने का मामला सामने आया है। मूल रूप से केरल की रहने वाली नर्स निमिषा प्रिया पर आरोप है कि...
हिमाचल प्रदेश

नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया ।...
article-image
पंजाब

शहीद किसान दर्शन सिंह गढ़ी मटों के परिवार को एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता भेंट

गढ़शंकर – कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर चल रहे संघर्ष में लगातार सातवीं बार शामिल हुए गांव गढ़ी मटों के किसान दर्शन सिंह पांगली की बीते 3 अप्रैल को तबीयत...
article-image
पंजाब

कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं: जगदेव

गढ़शंकर: कम्युनिटी हैल्थ केंद्र बीनेवाल में गत पंद्रह दिन से पीने के पानी नहीं आ रहा। जिससे अस्पताल का स्टाफ व ईलाज के लिए आने वाले मरीज परेशान हो रहे है। यह शब्द शिरोमणी...
Translate »
error: Content is protected !!