पंजाब उपचुनाव को लेकर आप ने बनाई ये खास रणनीति : काम के नाम पर वोट मांगेंगे – संदीप पाठक

by

अरुण दीवान। चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा उप चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी  ने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। पंजाब में चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाला है। आप के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद संदीप पाठक ने यह लिस्ट जारी की है।  आप ने डेरा बाबा नानक से गुरदीप सिंह रंधावा को मैदान में उतारा है। छब्बेवाल सीट से इशान चब्बेवाल को टिकट मिला है। वहीं, गिद्दड़बाहा सीट से हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों को मौका मिला है। तो बरनाला सीट से हरिंदर सिंह धालीवाल उप चुनाव के रण में ताल ठोकेंगे।

बुधवार को आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक और पंजाब के मु्ख्यमंत्री भगवंत मान उपचुनाव की तैयारी को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्र भगवंत मान ने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तैयार की। इस दौरान उन्होंने प्रेस को संबोधित किया। संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में किये गए कामों के नाम पर वोट मांगने के लिए गांव-गांव तक पहुंचेगी।

इन चार सीटों में गिद्दड़बाहा सबसे Hot सीट मानी जा रही है। बात करें मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की, तो कांग्रेस पार्टी ने यहां से पंजाब यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की पत्नी अमृता वड़िंग को टिकट दी है। डेरा बाबा नानक से गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर को प्रत्याशी बनाया है। तो होशियारपुर की चब्बेवाल सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट रंजीत कुमार और बरनाला से नए चेहरे कुलदीप सिंह ढिल्लों को टिकट दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

क्रास फायरिंग पुलिस व गैंगस्टरों में : दो पकड़े, तीन भागने में कामयाब

अमृतसर। स्थानीय छेहर्टा एरिया के नारायणगढ़ में 40 फीट रोड पर सूचना के आधार पर गैंगस्टर पकड़ने गई पुलिस ने पांच गैंगस्टरों ने क्रास फायरिंग कर दी। जिसके बाद दो गैंगस्टर एक घर में...
Uncategorized

Khám phá thế giớ

http j88 best http j88 best là 1 điểm mang đến chọn chọn hoàn hảo mang đến đông đảo nhiều chọn chọn tín đồ đang kiếm chọn khoảng tầm trống giải trí lịch lãm...
article-image
पंजाब

Congress’s big protest in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 :  A big Dharna was organized in Hoshiarpur today under the Assembly constituency, under the leadership of former Cabinet Minister Sundar Sham Arora. Senior Congress leaders and local citizens participated in the...
Translate »
error: Content is protected !!