सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-40 में लोगों के साथ बैठक की : लोगों की सुनी समस्याएं 

by
चंडीगढ़, 28 अक्टूबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी वार्ड नं.  27, सेक्टर-40 स्थित सामुदायिक केंद्र में शहर की समस्याओं पर चर्चा के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक की गई। जिस दौरान चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की भी मौजूद रहे।
फेडरेशन ऑफ सोशल वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सेक्टर 38, 39 और 40 के निवासियों से मुलाकात के दौरान सांसद तिवारी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए हर समय लोगों की सेवा में मौजूद है। इस दौरान तिवारी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।  सांसद ने कहा कि विकास के लिए नीयत होनी चाहिए और उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है।
इस अवसर पर बोलते हुए, चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासनकाल के दौरान ही हल्के के विकास के लिए काम किया गया है।  उन्होंने कहा कि विकास की राह में मुश्किलें नहीं आने दी जाएंगी।
 इस बैठक का आयोजन एम.सी गुरबख्श रावत और दविंदर रावत ने किया था। जहां अन्य लोगों के अलावा दलविंदर सिंह, प्रदीप कुमार, एस.के खोसला, एम.आर भाटिया, राकेश बरोटिया, तरसेम शर्मा भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

युवक की हत्या का आरोपी मनाली से गिरफ्तार : आरोपी पर पहले भी दर्ज 14 FIR

एएम नाथ । मनाली / नई दिल्ली : अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र के मदनगीर स्थित भूमिया चौक के पास गोली मारकर निखिल नागर नामक युवक की हत्या करने वाले बदमाश को स्पेशल स्टाफ ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ग्राम पंचायत हटली में विभिन्न विभागीय भवनों का किया लोकार्णप

आपदा प्रभावित पेयजल योजना बग्गी-चडियारा के उन्नयन पर व्यय होंगे 2 करोड़ रुपये : पठानिया बहाव सिंचाई योजना हटली के निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति प्रदान : विधानसभा अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 महीने में ही रोबोटिक सर्जरी के बढ़े दुगना दाम, हिम केयर में कब होगी कवर : जयराम ठाकुर

रोबोट के साथ है कंज्यूमेबल के खत्म होने पर भी यही यही रहेंगे दाम चमियाना और आईजीएमसी में रोबोट सर्जरी के पैकेज में क्यों है असमानता एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता...
Translate »
error: Content is protected !!