जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ 

by
नैनीखड्ड क्षेत्र की  20 ग्राम पंचायतों के लोगों को विभागीय सेवाओं की मिलेगी सुविधा, 310 करोड़ रूपयों की धनराशि से 55 परियोजनाओं का निर्माण कार्य  प्रगति पर
एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय नैनीखड्ड (डूंडियारा बांग्ला) का शुभारंभ किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल शक्ति विभाग के उप-मंडल कार्यालय (सहायक अभियंता) के शुरू होने से अब  इस क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों के लोगों को विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर सुविधा होगी तथा इस क्षेत्र में जारी विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के कार्यों में तीव्रता भी सुनिश्चित बनाई जा सकेगी।
 
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में राज्य सरकार की  प्रदेश के सर्वांगीण विकास की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए  कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि  जल शक्ति विभाग द्वारा भटियात विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागीय योजनाओं की  परिपूर्णता को हासिल करने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।
साथ में उन्होंने  ये भी कहा कि कार्य योजना को व्यावहारिक रूप देने के लिए जारी वित्त वर्ष के दौरान जल शक्ति विभाग द्वारा 55 विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण पर 310 करोड़ रूपयों की धनराशि व्यय की जा रही है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  अगले दो वर्षों के दौरान पेयजल ,  सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण कार्यों एवं मल निकासी योजनाओं के लिए लगभग 300 करोड़ रूपयों  की राशि से विभिन्न परियोजनाओं के निर्माण का  भी आकलन किया गया है।
                                  कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात विधानसभा क्षेत्र में जारी विभिन्न विकास कार्यों का जिक्र भी किया।उन्होंने कहा कि गत वर्ष शुरू की गई 21 सड़क परियोजनाओं में से 11 सड़क परियोजनाएं इस क्षेत्र से संबंधित हैं। इसी तरह जल शक्ति विभाग द्वारा विभिन्न पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत 116 करोड़ रुपयों की धनराशि इस क्षेत्र में व्यय की जा रही है। साथ में 82 करोड़ की लागत वाली नई योजनाओं  के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्थानीय लोगों समस्याओं का समाधान भी किया
विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया का इससे पहले अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा ने स्वागत किया। उन्होंने इस क्षेत्र में  निर्माणाधीन विभिन्न विभागीय परियोजनाओं के तहत प्रगति की जानकारी भी प्रदान की।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद्, एसडीएम  डलहौजी अनिल भारद्वाज, एसडीएम  चुवाड़ी  पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, विद्युत राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन,  अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार,  भटियात कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों में तरुण मल्होत्रा, राजीव कौशल, स्थानीय ग्राम पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार एवं ग्राम पंचायत वैली के उप प्रधान जैसी राम सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर : नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम

एएम नाथ। शाहपुर : उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र (एटीसी) शाहपुर प्रदेश में नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अपने कदम बढ़ा रहा है। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के तत्वावधान में कार्य...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

MLA राजेंद्र राणा के बागी तेवर – अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं : मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और बाद में काटा गया, जो भी कदम उठाएंगे सुजानपुर की जनता के हित में उठाएंगे

अजायब सिंह बोपाराय, एएम नाथ । सुजानपुर : अब मंत्री बनने का प्रश्न ही नहीं, मेरा नाम मंत्री बनने की लिस्ट में था और फिर काटा गया और अब सुजानपुर की जनता की मान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

4 लोगों की मौत; 3 गंभीर रूप से घायल शिमला की जुब्बल तहसील में HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार

एएम नाथ। ​शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की जुब्बल तहसील के कुड़डू से गिल्टाड़ी की ओर जा रही एक HRTC बस सड़क हादसे की ​शिकार हो गई है। हादसे में अभी तक चार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड मे दो युवको से 5.65 ग्राम हैरोइन बरामद

हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी मे आज एक बार फिर हरोली...
Translate »
error: Content is protected !!