कनाडाई पुलिस ने एक पंजाबी मां और उसके बेटों को हथियार तस्करी के मामले में किया गिरफ्तार

by

कनाडा से पंजाब से जुड़ी खबर सामने आई है। कनाडा पुलिस ने ब्रैम्पटन में रहने वाले एक परिवार को हथियार तस्करी के मामले में अरेस्ट किया है। पुलिस ने एक पंजाबी मां को उसके दो बेटों और उनके दो दोस्तों के साथ अरेस्ट किया है।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान मां नरेंद्र नागरा (61 साल) और उनके बेटे रवनीत नागरा (22 साल) और नवदीप नागरा (20 साल) के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने नरेंद्र नागरा के लड़कों के दोस्त रणवीर वराइच (20 साल) और पवनीत नेहाल (21 साल) को भी अरेस्ट किया है। पील पुलिस प्रमुख निशान दुरईपा ने कहा कि तलाशी अभियान के तहत यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने उनके भाई और मां, जो ब्रैम्पटन से हैं, पर अवैध रूप से आग्नेयास्त्र रखने, भरी हुई बंदूक रखने और प्रतिबंधित उपकरण रखने का आरोप लगाया।

कनाडा पुलिस ने बताया कि नागरा परिवार के खिलाफ कनाडा में 160 अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अब अरेस्ट आरोपियों के पास से 11 हथियार और 900 कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि यह परिवार कनाडा के ब्रैम्पटन में रहकर हथियारों की तस्करी करता था। उनके पास से हथियारों की बरामदगी के अलावा 2 लाख रुपये कीमत की 200 ग्राम कोकीन भी बरामद की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खस्ताहाल हालत सड़कों को लेकर प्रदर्शन : प्रदर्शनकारियों ने डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास के साहमने रोष मार्च निकाला

गढ़शंकर – विधानसभा गढ़शंकर व चब्बेवाल की सड़कों की खस्ताहाल हालत को लेकर इलाका निवासियों ने गढ़शंकर के विधायक व विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी की निवास स्थान पर प्रदर्शन किया। इस...
article-image
पंजाब

डिजिटल लाइब्रेरी : 4 मार्च को लिटरेरी फेस्टीवल के साथ जिला वासियों को समर्पित की जाएगी

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 4 मार्च को होशियारपुर जिला प्रशासन की ओर से होशियारपुर लिटरेरी सोसायटी के सहयोग से होशियारपुर लिट् फेस्ट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

किराना व्यापारी की बेरहमी से हत्या, शव को कार में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश

बलाचौर।  पुलिस ने बलाचौर के सुजोवाल रोड पर स्थित खालसा फार्म के पास एक व्यक्ति की आधी जली हुई बॉडी बरामद की, जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी, साथ ही उसकी कार...
Translate »
error: Content is protected !!