वन विभाग : 46 डिप्टी रेंजर, 10 उप निरीक्षक पदोन्नत – पंचायतीराज : 10 को प्रमोशन

by

रोहित भदसाली। शिमला :  दिवाली पर वन विभाग और पंचायतीराज विभाग ने कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। वन विभाग ने 46 डिप्टी रेंजरों और पंचायतीराज में 10 उप निरीक्षक प्रमोट किए हैं। वन विभाग की पदोन्नति समिति की सिफारिश पर अतिरिक्त मुख्य सचिव वन कमलेश कुमार पंत ने इसे लेकर विभागीय आदेश जारी किए हैं। पदोन्न्त हुए अधिकारी पदोन्नति आदेश जारी होने की तिथि से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रोबेशन पर रहेंगे। अधिकारियों को 10 दिन के भीतर कार्यभार संभालना होगा।

                                      पदोन्नत किए गए अधिकारियों में देशराज, कमल किशोर, राजेश, नाजिर, गुरदयाल, रतन सिंह, पूर्ण, बरयाम सिंह, संतोष, शेर सिंह, अनिल, वीरेंद्र कुमार, राजेश, नरेंद्र कुमार, सतपाल, उमाकांत, नीलम, राजकुमार, संजीव कुमार, दीनानाथ, दीवान चंद, रामलाल, देवी सिंह, नरेश, सुदर्शन, सुशील कुमार, अमरजीत, प्रेमराज, दिवाकर, प्रेम सिंह, कंवर सिंह, शमशेर, संदीप, वीरेंद्र, केहर सिंह, जसमेर, मोहन लाल, प्रदीप, बलवान, विनोद कुमार, राजेंद्र, बलवीर, राजेश, केशव राम, सुरेंद्र, नरेंद्र कुमार शामिल हैं।

पंचायतीराज में ये पदोन्नत :  दिवाली पर पंचायतीराज विभाग ने 10 पंचायत उप निरीक्षकों को पदोन्नति किया है। विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर पंचायत उप निरीक्षकों को निरीक्षक पदोन्नत किया गया है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय गोहर में तैनात ठाकुर सिंह को जंजैहली, बीडीओ इंदौरा में तैनात ओंकार चंद को हरोली, बीडीओ देहरा में तैनात जीत कुमार को नुरपुर, बीडीओ जुब्बल कार्यालय में तैनात दीपराम भारती को कंडाघाट, बीडीओ कोटखाई कार्यालय में तैनात रणवीर सिंह को ठियोग, निहारी में तैनात दलीप कुमार को कुल्लू, निदेशालय में तैनात नीलम कुमारी को नालागढ़, आनी में तैनात मुकंद लाल को निहारी, सलूणी में तैनात होशियार सिंह को पांगी, निचार में तैनात कृष्ण गोपाल को रिकांगपिओ में तैनाती दी गई है। मंडी के निहारी में तैनात पंचायत उप निरीक्षक दलीप कुमार के मंगलवार को पदोन्नित आदेश मिले हैं। 31 अक्तूबर को दिवाली की छुट्टी के चलते वे 30 अक्तूबर को सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने आभार किया व्यक्त

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के रिज पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा मे 5.83 ग्राम चिट्टे सहित दो काबू

कांगड़ा। थाना शाहपुर की एएनटीएफ टीम ने देर रात दो युवकों से 5.83 ग्राम चिट्टे सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान श्याम नगर निवासी शुभम व योल कैंप निवासी सिद्धार्थ थापा के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में समाधान सेल का गठन, नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान की नई पहल

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 नवम्बर। नगर निगम ऊना ने नागरिक शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से “समाधान सैल” का गठन किया है। इस सैल के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के...
Translate »
error: Content is protected !!