सांसद तिवारी ने रक्षा मंत्री से की कंडी क्षेत्र में सैनिक स्कूल स्थापित करने की मांग

by

मुख्य सचिव को पत्र लिखकर केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा
रोपड़। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके हल्के के कंडी क्षेत्र में एक सैनिक स्कूल स्थापित किए जाने की मांग की है, जिससे सेना में करियर बनाने के चाहवान युवाओं के लिए अवसरों में और बढ़ोतरी होगी। उन्होंने पंजाब की मुख्य सचिव विनी महाजन को भी पत्र लिखकर इसके लिए केंद्र सरकार को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मुलाकात के दौरान और उन्हें लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने उन्हें बताया है कि पंजाब के युवाओं की भारतीय सेना के जूनियर कमीशन्ड अधिकारियों में 7.43 प्रतिशत और अन्य पदों पर 7.8 प्रतिशत भागीदारी रही है। यह उत्तर-पश्चिम के अन्य राज्यों के मुकाबले देश में सबसे अधिक है, जो पंजाब के युवाओं में भारतीय सेना सेवाओं के प्रति उत्साह को दर्शाती है। ऐसे में सैनिक स्कूल युवा आयु से ही सहनशीलता, मिलकर काम करने जैसी खूबियां भरने वाले अहम संस्थान हैं।
इसके अलावा, सैनिक स्कूल नेशनल डिफेंस एकेडमी के लिए एक अहम जिम्मेदारी निभाते हैं, जिसके लिए 30 प्रतिशत कैडेट सैनिक स्कूलों से ही आते हैं और ऐसे में भारत की रक्षा सेनाओं में बड़ा हिस्सा रखने वाले पंजाब में ऐसी एक अन्य संस्था होनी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में 1800 गांवों के साथ अधिकतर ग्रामीण और कंडी क्षेत्र है और सैनिक स्कूल से यहां के युवाओं के लिए अवसरों में बढ़ोतरी होगी। सांसद तिवारी ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र में 4 जिले पड़ते हैं, मोहाली, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और जिला होशियापुर का तहसील गढ़शंकर, जिनमें से कहीं पर भी सैनिक स्कूल स्थापित किया जा सकता है।
जिस संबंध में राज्य की मुख्य सचिव विनी महाजन को लिखे पत्र में सांसद तिवारी ने कहा है कि पंजाब का कंडी क्षेत्र हमेशा से पिछड़ा रहा है और यहां से रक्षा सेनाओं में बड़ी संख्या में युवा जाते हैं। सांसद तिवारी ने मुख्य सचिव को रक्षा मंत्री के साथ हुई उनकी बातचीत के बारे में बताते हुए, इस संबंध में केंद्र को औपचारिक प्रस्ताव भेजने को कहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

गढ़शंकर नगर कौंसिल चुनाव : 2 गाड़ियों में वोटरों को शराब बाँटने के आरोप में भाजपा के गढ़शंकर मंडल अध्यक्ष सहित पांच पर मामला दर्ज : मामले में सात अज्ञात लोगों को भी किया नामजद

गढ़शंकर। नगर कौंसिल गढ़शंकर में चुनाव से पहले कल रात एक वजे में दो गाड़ियों में वोटरों को शराब बांटनें और रोकने पर मारपीट करने के आरोप में भाजपा के गढ़शंकर के मंडल अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

सैला खुर्द मे राजिंदर कुमार राजा का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । प्रख्यात गजलगो, चित्रकार और दर्पण साहित्य सभा सेला खुर्द के अध्यक्ष रेशम चित्रकार के नौजवान पुत्र राजिंदर कुमार राजा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में कर दिया गया। राजा की गत...
article-image
पंजाब

मूसेवाला हत्या मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रीतपाल सिंह को अंतरिम जमानत

चंडीगढ़ : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुडी बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने मूसेवाला हत्या मामले में बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रीतपाल सिंह को अंतरिम जमानत दी है। आपको बता दें कि...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में रोरोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी द्वारा मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया : 340 मरीजों की जांच 220 मरीजों को मुफ्त चश्मे दिए, 77 की आंखों के ऑपरेशन होंगे; सात मरीजों में कॉर्निया संबंधी बीमारी की पहचान

गढ़शंकर। रोटरी आई बैंक एंड कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी होशियारपुर की ओर से सिविल सर्जन डॉ. मनदीप कमल के निर्देशों पर सीएचसी झुंगियां-बीनेवाल में मुफ्त नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ...
Translate »
error: Content is protected !!