बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

by
गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस में सोए हुए एक की मौत हो गई और ट्रक चालक सहित दो घायल हो गए। घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से बस छोड कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस के एएसआई दलजीत सिंह ने छतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।
सिविल अस्पताल माहिलपुर में दाखिल ट्रक चालक सुदर्शन सिंह पुत्र भाग सिंह निवासी भांगला जिला सोलन हिमाचल प्रदेश ने बताया कि वह नालागढ़ से सीमेंट भरकर ट्रक नंबर एचपी 12 डी 4010 से होशियारपुर की तरफ जा रहा था और जब वह माहिलपुर के राधा स्वामी सत्संग भवन के पास पहुंचा तो दिल्ली से सवारियां लेकर होशियारपुर जा रही बस नंबर एच आर 38 ए बी 7897 ने अचानक ब्रेक लगा दी जिसके कारण ट्रक बस के पीछे टकरा गया। घटनास्थल पर सवारियो ने बताया कि एक यात्री अनुराग पुत्र भगवान दास निवासी मुँहू उत्तरप्रदेश की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी कमला व बस सहचालक संजय कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी उत्तरप्रदेश घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कमला की तबियत खराब होने के कारण उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रैफर कर दिया गया। बस चालक घटनास्थल पर से फरार हो गया।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित मानदेय से परेशान होमगार्ड जवान, सरकार से भुगतान की मांग

विधानसभा सुरक्षा व चुनाव ड्यूटी का भत्ता अटका, होमगार्ड संघ ने उठाई आवाज एरियर और भत्तों के भुगतान में देरी पर होमगार्ड जवानों में रोष योगेश चौहान। अर्की :  हिमाचल प्रदेश के होमगार्ड जवानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS सुसाइड मामला : DGP और SP के खिलाफ FIR : IAS पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ : IPS अफसर वाई पूरन कुमार के सुसाइड केस को लेकर अब नए-नए खुलासे सामने आ रहे है, मुख्यमंत्री के साथ जापान दौरे से लौटी वाई पूरन कुमार की पत्नी IAS अमनीत पी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9 लोगों को कुचला : सोलन के धर्मपुर में 5 की मौत; 2 गंभीर घायल

धर्मपुर : शिमला नेशनल हाईवे पर एक बेकाबू इनोवा ने राह चलते 9 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत, 4 लोग घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर 2...
Translate »
error: Content is protected !!