पंजाब में हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, चार घायल

by

चंडीगढ़: पंजाब के फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में जोरदार धमाका हो गया, जिसमें 4 लोग घायल हो गए, अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या 13006 के एक डिब्बे में धमाका हुआ.  इस बात की जानकारी जीआरपी के अधिकारियों ने दी है. यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है. बताया जा रहा है कि ट्रेन के डिब्बे में पटाखों से भरी एक बाल्टी में धमाका हुआ है, जिसमें चार यात्री घायल हो गए.

बाल्टी में धमाका :   जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह ने कहा कि घायलों को फतेहगढ़ साहिब के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है, उन्होंने कहा कि जांच से पता चलता है कि धमाका ट्रेन के सामान्य श्रेणी के डिब्बे में एक प्लास्टिक बाल्टी में हुआ है, जिसमें पटाखे थे. फिलहाल घटना की जांच जारी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाका के बाद बोगी में काफी धुआं हो गया था, जिससे हड़कंप मच गया.

चार यात्री घायल :    जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक जगमोहन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बोगी का मुआयना किया. जांच में पता चला कि एक यात्री पटाखे लेकर अपने गांव जा रहा था. बाल्टी में पटाखे थे और शॉट सर्किट से पटाखों में आग लगी और धमाका हुआ. इस घटना में चार यात्री घायल हुए, सबकी हालत ठीक है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भोरंज में लिया विभिन्न विकास कार्यों का जायजा

एएम नाथ।  भोरंज 16 फरवरी :  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को भोरंज का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया।  उन्होंने सम्मू ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा...
article-image
पंजाब

अंबेडकर भवन गढ़शंकर में  साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप का आयोजित  

गढ़शंकर : स्थानीय नंगल पर मार्ग खानपुर गेट के समीप स्थित डा. बी.आर. अंबेडकर भवन गढ़शंकर में स्थापित गौतम बुद्ध चैरीटेबल डिस्पैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मैडीकल जांच कैंप आयोजित किया गया। सुबह 11...
article-image
पंजाब

रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन; पीएम मोदी के फिट और विकसित भारत के विजन से युवा प्रेरित

होशियारपुर : राष्ट्र के युवाओं और खेल उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (आरबीपीयू), होशियारपुर ने गुरुवार को माई भारत – राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 “खेलो इंडिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों की मानदेय आधार पर होगी पुनर्नियुक्ति

इच्छुक एवं पात्र सेवानिवृत राजस्व कर्मी 21 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकते है अपना आवेदन एएम नाथ। बिलासपुर 09 जनवरी: जिला बिलासपुर में राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों...
Translate »
error: Content is protected !!