लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला द्वारा आत्महत्या करने के आरोप में प्रेमी समेत दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर, 4 नबंवर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने करतार चंद पुत्र शिबू राम निवासी गांव अबियाना खुर्द डाकघर अबियाना कला थाना नूरपुर बेदी तहसील आनंदपुर साहिब जिला रूपनगर के बयानों पर कार्यवाही करते हुए आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्रेमी सहित दो के विरूद्ध धारा 108 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।
करतार चंद ने गढ़शंकर पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बलविंदर कौर 18 साल से हरजिंदर सिंह पुत्र शीतल सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उन्होंने बताया कि बलविंदर कौर को पता चला कि हरजिंदर सिंह किसी अन्य महिला, जिसका नाम कमलेश कौर है, के साथ भी अवैध संबंध है, तो उनके बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद इन दोनों ने बलविंदर कौर को परेशान करना शुरू कर दिया। करतार चंद ने कहा कि उनकी बेटी बलविंदर कौर कौर ने भी इस बारे में शिकायत गढ़शंकर थाने में की थी इस दौरान थाने के बाहर दोनों ने बलविंदर कौर से झगड़ा किया था। जिसके चलते बलविंदर कौर ने कोई जहरीली चीज खा ली, उन्होंने कहा कि बलविंदर कौर को इलाज के लिए नवांशहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां 2 नवंबर को उसकी मौत हो गई। करतार चंद ने कहा कि उनकी बेटी की मौत हरजिंदर सिंह और कमलेश कौर की वजह से हुई है, इसलिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने कहा कि हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और कमलेश कौर की तलाश की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा : पंजाब शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर : मान

नंगल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के कारण मंगलवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम के दौरान...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी द्वारा आठवें सुदामा कप वेटरन बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन

चंडीगढ़, 25 अप्रैल: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज आठवें सुदामा कप वेटरन बैडमिंटन टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तिवारी ने स्वयं भी बैडमिंटन खेलकर हाथ आजमाया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करेगी : कुल्लू भाजपा की आक्रोश रैली में कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकारी संस्थानों में तालाबंदी करने वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाने जाएंगे। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ढालपुर चौक में जिला भाजपा की...
article-image
पंजाब

‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ के 155वें दिन पंजाब पुलिस ने 399 जगहों पर छापेमारी कर; 116 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़: राज्य से नशा उन्मूलन के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा छेड़े गए ‘युद्ध नाशियां विरुद्ध’ अभियान को लगातार 155वें दिन जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने रविवार को 399 स्थानों पर छापेमारी...
Translate »
error: Content is protected !!