महिला टीचर सस्पेंड : 3 साल से आती थी रोजाना साढ़े 12 बजे स्कूल

by

एएम नाथ : कुल्लू ।  जिले में  लगघाटी में चौपड़सा सरकारी स्कूल में देरी से आधी छुट्टी पर पहुंचने वाली महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला टीचर रोज 12 बजे के करीब स्कूल पहुंचती थी. इसकी शिकायत के बाद जांच टीम स्कूल पहुंची थी और अब रिपोर्ट पर एक्शन हुआ है।

दरअसल, कुल्लू जिला के लगघाटी में चौपड़सा प्राइमरी स्कूल का यह मामला था। बच्चों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ करने वाली टीचर की खबर मीडिया में चली थी तो अब शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए टीचर हीरावती को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.शिक्षा विभाग में महिला टीचर हीरावती का तबादला भी शिक्षा खंड नगर हेड क्वार्टर के लिए किया है और टीचर के खिलाफ विभाग के जांच भी शुरू कर दी है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक और डीपीओ कुल्लू सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि कि शिक्षा खंड कुल्लू-2 में 5 नवंबर को प्राइमरी स्कूल चौपड़सा की एसएमसी ने टीचर हीराबती के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद बीईओ को मौके पर भेजा गया था और वह खुद भी मौके पर पहुंचे थे।

स्कूल प्रबंधन कमेटी के साथ चर्चा की गई और बयान लिए गए।इस दौरान महिला टीचर ने स्कूल में देरी से आने को लेकर संतोषजनक जबाव नहीं दिया। ऐसे में जांच में पाया गया कि मैडम हीरावती ने काफी समय से स्कूल देरी से आती है। अब टीचर हीरावती को सस्पेंड कर दिया है और मैडम का तबादला शिक्षा खंड नग्गर किया गया है।

पांच साल से मौज में थी महिला टीचर :  प्राइमरी स्कूल चौपड़सा में महिला टीचर हीरावती पिछले 5 साल से यहां पर तैनात है. कोरोना काल में 2 साल तक ऑनलाइन पढ़ाई हुई और 3 साल से अब ऑफलाइन पढ़ाई चल रही है। लेकिन महिला टीचर तीन साल से दोपहर 12 बजे के बाद स्कूल आती थी। लोगों ने बच्चों की पढ़ाई खराब करने को लेकर रोष जताया था. स्कूल में दो टीचर हैं और एक टीचर छुट्टी पर चल रहा था। ऐसे में आधी छुट्टी तक स्कूल में कोई टीचर नहीं रहता था। मंगलवार को महिला टीचर साढ़े 12 बजे के करीब स्कूल पहुंची थी और कहा था कि उसकी बस छूट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रेडक्रॉस कोष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने योगदान दिया : रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : विश्व रेडक्रॉस दिवस-2025 के अवसर पर मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां बच्चों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को रेडक्रॉस के स्टिकर भेंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कविता के लिए सुक्खू सरकार बनी अभिभावक : मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से पहले पढ़ाई के लिए मदद, अब शादी के लिए भी मिली दो लाख की सहायता जिले में अब तक 24 बेटियों के विवाह के लिए दी जा चुकी 48 लाख की सहायता

ऊना, 27 जून। किस्मत की दुश्वारियों से जूझती कविता के लिए हिमाचल की ‘सुक्खू सरकार’ सगे अभिभावक से कम नहीं है। ऊना जिले के जलग्रां टब्बा गांव की 24 वर्षीय कविता के सिर से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घर-घर जाएगी पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, टीबी रोगियों की होगी जांचः डीसी

क्षय रोग उन्मूलन के लिए डीसी ने की उद्योगपतियों के साथ बैठक ऊना: 25 अगस्त: भारत से क्षय रोग को 2025 तक पूर्ण रुप से समाप्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में लाया जाएगा बदलाव : कृषि मंत्री चंद्र कुमार

ज्वाली,16 अक्तूबर: कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि हर खेत तक पानी पहुंचा कर खेती के ढांचे में बदलाव लाया जाएगा जिसके लिए प्रदेश सरकार तत्परता से कार्य कर...
Translate »
error: Content is protected !!