खालसा कॉलेज में ‘जोखिम और उपाय’ विषय पर लेक्चर आयोजित

by
गढ़शंकर  : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और सचिव शिक्षा इंजी. सुखमिंदर सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज में चलाई जा रही गतिविधियों के तहत कॉलेज के सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा आईआईसी के सहयोग से ‘स्टार्ट अप: जोखिम एवं उपाय’ विषय पर एक लेक्चर का आयोजन किया गया। इस मौके पर डिलीशियस बाइट की संचालिका दिलप्रीत कौर ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। अपने भाषण के दौरान दिलप्रीत कौर ने व्यवसाय शुरू करने में आने वाली समस्याओं और उनके समाधानों का उदाहरण देते हुए अपने अनुभव साझा किए। प्राचार्य डाॅ. अमनदीप हीरा ने अतिथियों का स्वागत किया और छात्रों को लेक्चर से मार्गदर्शन लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सामाजिक विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. लखविंदरजीत कौर ने अपने धन्यवाद भाषण में छात्रों को लेक्चर से मार्गदर्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डाॅ. अजय दत्ता कोआर्डीनेटर आईआईसी, प्रो. नवदीप सिंह, डाॅ. प्रीतिंदर सिंह, डॉ. हरविंदर कौर और विद्यार्थी शामिल हुए। मंच संचालन डाॅ. अरविन्दर कौर द्वारा किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका : अरदास की प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए

नंगल  : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।...
article-image
पंजाब

करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को :मुकद्दर करड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर ज़िले के गाँव बिंजों में करड़ा गोत्र के जठेरों का वार्षिक जोड़ मेला 14 सितंबर को पूरे करड़ा परिवार द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बहुत ही प्रेम...
article-image
पंजाब

कनाडा में महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय मूल के 25 वर्षीय युवक ग्रिफ्तार

चंडीगढ़। कनाडा की हैल्टन क्षेत्रीय पुलिस सेवा ने बर्लिंगटन में एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय मूल के 25 वर्षीय मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न के...
article-image
पंजाब

शंभू-खनौरी सीमा पर धरने में बैठे किसानों को हटाने का विरोध, पंजाब में तनाव; मान सरकार को चेतावनी – किसानों के खिलाफ भाजपा व आप ने हाथ मिलाया : खरगे

बठिंडा :  शंभू और खनौरी सीमा पर किसानों के धरने से हटाने के बाद राज्यभर में तनाव का माहौल है। किसानों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!