अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विमोचन

by

रामपुर :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सायं जिला शिमला के रामपुर में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की और स्मारिका का विमोचन किया।

इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने मुख्यमंत्री को हिमाचली शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। पुरानी पेंशन योजना में कवर हुए कर्मचारियों ने भी मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।


अंतिम सांस्कृतिक संध्या में पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर और श्रीराम अय्यर ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।


इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, एपीएमसी शिमला के अध्यक्ष देव आनंद वर्मा, शिमला जिला परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी, कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर, रामपुर नगर परिषद अध्यक्ष मुस्कान, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

संत कबीर दास जी की वाणी में समाया है समाज सुधार का मंत्र : कुलदीप धीमान

राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने कबीर पंथी समाज सुधार सभा के धार्मिक-सांस्कृतिक समारोह में की शिरकत रोहित जसवाल ।  अंब (ऊना), 11 जून. संत शिरोमणि कबीर दास जी के प्रकट दिवस के अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की शह पर काम कर रहे हैं शिमला के पूर्व एसपी : जयराम ठाकुर

अनुशासनहीनता की हदें पार करने पर भी नहीं कर रही है कार्रवाई एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर में कहा कि शिमला के पूर्व एसपी जो भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक पर आप ने किया कब्जा, बरनाला में कांग्रेस ने की जीत दर्ज – कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बडिंग की पत्नी अमृता बडिंग की सबसे बड़ी हार

चंडीगढ़ : पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों  गिद्दड़बाहा, चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और कांग्रेस ने एक सीट बरनाला पर जीत दर्ज की तो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओवरलोडिंग न करें, ओवरटेकिंग न करें व गाड़ी को लालबत्ती होने पर जैबरा क्रॉसिंग से पहले रोकें तथा ग्रीन सिंगल होने पर ही चलें,जीवन अमूल्य है, थोड़ी सी लापरवाही से इसे न गवाएं: एडीसी

ऊना : रोड सेफ्टी अभियान के तहत आज जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला व केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से गुड समेरिटन तथा सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक...
Translate »
error: Content is protected !!