राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में करियर मार्गदर्शन शिविर आयोजित

by
एसडीएम  प्रियांशु खाती ने की अध्यक्षता,  जीवन में कठिन परिश्रम का नहीं है  कोई  विकल्प
एएम नाथ। चंबा, 16 नवंबर :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंडोह में आज जिला रोजगार कार्यालय के तत्वावधान में  करियर मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम चम्बा प्रियांशु खाती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में एसडीएम ने विद्यार्थियों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए करियर मार्गदर्शन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। यह उन्हें अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने में मदद करता है, जिससे वे अपने करियर के लिए सही निर्णय ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जीवन में कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। सफल होने के लिए कठिन परिश्रम करना अत्याधिक आवश्यक है। इसलिए अभिभावकों और अध्यापकों की सहायता से समय रहते करियर का चयन करें और लक्ष्य को निर्धारित कर उसे हासिल करने में जुट जाएं। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की नसीहत भी दी।
इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही करियर के विभिन्न विकल्प भी बताए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को अपने करियर के लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वे अपनी रुचियों और क्षमताओं के अनुसार करियर चुनने में सक्षम होंगे और अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकेंगे। यंग प्रोफेशनल तनु कुमारी ने विद्यार्थियों को अध्यापन के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साक्षात्कारों का सामना करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. रिशव शर्मा, एलडीएम डीसी चौहान, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान और आईटीआई चम्बा की ओर से सुषमा शर्मा ने विद्यार्थियों को अपने- अपने विभागों से संबंधित जानकारियां देने के साथ-साथ करियर को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित करने की रस्म अदा की। इस मौके पर स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थी और उनके अभिभावक भी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले : गलत खानपान सबसे बड़ा कारण – चिकित्सा सम्मेलन हिम मेडिकॉन में चिकित्सकों ने कई किए खुलासे

एएम नाथ।  नेरचौक( मंडी) :   हिमाचल प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी : सीनेट चुनाव का शेड्यूल जारी, 20 सितंबर को होगा मतदान, आवेदन 23 फरवरी तक

चंडीगढ़। बवाल और महाप्रदर्शन के बाद छात्रों का संघर्ष रंग लाया है। पंजाब यूनिवर्सिटी ने सीनेट चुनाव 2026 को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। यह चुनाव पंजीकृत स्नातक (रजिस्टर्ड ग्रेजुएट) निर्वाचन क्षेत्र से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्लेनमार्क फार्मा कंपनी ने स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

प्राथमिक स्कूल किशनपुरा के 333 बच्चों को दिए स्कूली बैग व अन्य सामग्री बच्चों की दांतों व व्यक्तिगत स्वच्छता की जानकारी दी बी बी एन, 13 मार्च (तारा) :-किशनपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्लेनमार्क...
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून...
Translate »
error: Content is protected !!