12वीं का प्रमाणपत्र निकला फर्जी, फार्मासिस्ट बर्खास्त : पुलिस में दर्ज करवाया मामला

by

रोहित भदसाली।  कुल्लू : 12वीं का फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी कर रहे पशुपालन विभाग ने एक फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। आनी विधानसभा के पशु औषधालय वशांवल में यह फार्मासिस्ट तैनात था। दो साल पहले ही इसकी नियुक्ति हुई थी।  छानबीन के बाद पशुपालन विभाग ने फार्मासिस्ट को बर्खास्त कर दिया है।    जानकारी के अनुसार 29 सितंबर, 2022 को फार्मासिस्ट की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर हुई थी। अनुबंध पर नियुक्त होने के बाद फार्मासिस्ट ने दर्शाया था कि उसने जमा दो एनआईओएस से की है, लेकिन सत्यापन के दौरान पाया गया कि उसका प्रमाणपत्र फर्जी है। इसके बाद विभाग ने इसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। साथ ही अब पुलिस थाना कुल्लू में भी मामला दर्ज करवा दिया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पशुपालन विभाग के उपनिदेशक के बयान के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 338, 336 (3) 340 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

डॉ राजेंद्र पाल, उप निदेशक, पशुपालन विभाग कुल्लू : 12वीं का शैक्षणिक प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने पर फार्मासिस्ट की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। पूरी छानबीन के बाद यह कार्रवाई की गई है। मामला जांच का विषय है आखिर कैसे एक संस्थान की डिग्री फर्जी निकलीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में लगभग 30 मिलियन लोग कोरोनरी धमनी रोग से पीड़ित : डॉ. एचके बाली

होशियारपुर :  35 साल से अधिक पुरुषों में दिल के दौरे के मामले में भारत दुनिया में शीर्ष पर है और अगले दशक तक हृदय रोग भारत में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रणौत पर राष्ट्रद्रोह केस….कोर्ट में इसलिए नहीं हो सकी बहस, 11 सितंबर को होगी सुनवाई

एएम नाथ । शिमला / आगरा :  अभिनेत्री एवं हिमाचल प्रदेश मंडी से सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह वाद में अब 11 सितंबर को सुनवाई होगी। शनिवार को रिवीजन में विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इनोवा कार सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी : एक युवक और दो युवतियां घायल , तीनों पंजाब के रहने वाले

मंडी : कुल्लू-मनाली से पंजाब की तरफ जा रही इनोवा कार (पीबी 11 सीए 9494) रविवार सुबह छह बजे अनियंत्रित होकर मंडी शहर के साथ लगती सौली खड्ड पुल से नीचे जा गिरी। हादसे...
Translate »
error: Content is protected !!