सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर हरोली कॉलेज में लगेगा निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

by
ऊना, 18 नवम्बर। ऊना जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत राजकीय डिग्री कॉलेज हरोली में लड़कियों और महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को लेकर 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि यह प्रशिविर शिविर 20 नवम्बर से आरंभ होगा जिसमें लड़कियों को आत्मरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, मनोबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित और अनुभवी विशेषज्ञ महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकों में निपुण बनाएंगे, जिससे वे न केवल सशक्त होंगी, बल्कि आत्मनिर्भर और सुरक्षित भी महसूस करेंगी।
सभी महिलाएं ले सकती हैं हिस्सा, 19 नवम्बर तक कराएं पंजीकरण
उपायुक्त ने बताया कि इस प्रशिक्षण कैंप में स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के साथ-साथ घरेलू और कामकाजी महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक लड़कियां और महिलाएं अपने नजदीकी सरकारी कॉलेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करके 19 नवम्बर तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक संजीव सूरी बने यात्रियों के लिए मसीहा

एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा के दौरान चंबा और विभिन्न स्थानों में फंसे यात्रियों के लिए राइजिंग स्टार स्कूल के मालिक श्री संजीव सूरी मसीहा बनकर सामने आए। जिन्होंने चंबा और विभिन्न स्थानों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओपन चैलेंज : दिलजीत दोसांझ का ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में आए हुए हैं।  विदेश में तो ये कॉन्सर्ट कर फैन्स का दिल जीत रहे थे. इस बार दिलजीत इंडिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘दिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रथम चरण के तहत 26 मई को ज़िला की 118 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर किया दुष्कर्म : महिला से अवैध संबंध बनाकर 11 लाख रुपये मांगने के आरोप में 1 के खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर, 4 जुलाई ): थाना गढ़शंकर पुलिस ने कूकड़ा निवासी मंजीत कौर की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ देकर उसके साथ अवैध संबंध बनाने और उसका वीडियो बना उससे 11 लाख...
Translate »
error: Content is protected !!