मातृ शक्ति बीमा योजना के तहत 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का प्रावधान : DC मुकेश रेपसवाल

by
एएम नाथ। चम्बा  : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2000-01 से आरम्भ की गई माँग पर आधारित योजना है जिसका मूल उद्देश्य निर्धनता की रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों की महिलाओं के लिए मुफ्त में बीमा कवर सुनिश्चित करना है
उन्होंने यह भी बताया कि मातृ शक्ति बीमा योजना का प्रीमियम राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है। यह योजना उन बी०पी०एल० परिवारों के लिए है जिनकी महिला सदस्य जो 10-75 आयु वर्ग में होती है तथा जिनकी किसी प्रकार की दुर्घटना में, सर्जिकल आपरेशन से, सांप, बिच्छु अथवा किसी अन्य कीड़े के काटने से, बाढ़ में डूबने से, भूकम्प, प्रसव अवधि के दौरान मृत्यु हो जाती है।
योजना के अन्तर्गत विवाहित महिला को. पति की मृत्यु पर भी आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस योजना के अतंर्गत मुत्यु होने पर तथा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने पर एक अंग अथवा एक आंख, दोनो आँखें व दोनो अंग के नुकसान होने पर मु० 2.00 लाख रू० प्रदान करने का प्रावधान है। तथा इसके अतिरिक्त एक आँख अथवा एक अंग के नुकसान पर मु० 1.00 लाख रू० की धनराशि प्रदान की जाती है।
 उन्होंने बताया कि यदि किसी प्रभावित परिवार को हिमाचल प्रदेश आपदा एवं राहत नियमावली-2012 के अन्तर्गत लाभ मिल चुका हो, उस स्थिति में भी प्रभावित परिवार को मातृ शक्ति बीमा योजना के अन्तर्गत विचारा जा सकता है।
  उपायुक्त चंबा ने जिला के बीपीएल परिवारों से संबंधित पात्र महिलाओं से अपील की है कि वे इस बीमा योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित खंड विकास अधिकारी कार्यालय अथवा संबंधित पंचायत सचिव कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता – मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द

मनाली  :  मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर माताओं- बहनों के मंगलसूत्र बिकवा रही सरकार : जयराम ठाकुर

अपनी नाकामी सुधारने के बजाय बेशर्मी दिखा रही सरकार लोगों की जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं, यह बात मुख्यमंत्री क्यों नहीं समझते एएम नाथ। शिमला : मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पलटी दूल्हा-दुल्हन की कार : चालक को आई नींद की झपकी

 एएम नाथ। मंडी :  कलखर-जाहू सुपर हाईवे पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब दूल्हा-दुल्हन को ले जा रही कार मसयाणी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गनीमत यह...
Translate »
error: Content is protected !!