लीगल नोटिस नवजोत सिंह सिद्धू के नाम CG सिविल सोसाइटी ने किया जारी : 7 दिनों के भीतर कैंसर के इलाज के डॉक्यूमेंट पेश करें, नहीं तो देने होंगे 850 करोड़

by
रायपुर :   नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के 4थे स्टेज के कैंसर से बिलकुल ठीक होने को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था, जिसमें नवजोत सिद्धू ने दावा किया था कि उनकी पत्नी केवल 40 दिनों में बिना किसी मेडिकल ट्रीटमेंट या दवाई के ठीक हो गईं, वो भी सिर्फ अपने खान-पान में कुछ बदलाव करके. इस मामले को लेकर अब छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने आज नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी के नाम पर लीगल नोटिस जारी किया है।
इस नोटिस में सोसाइटी ने सिद्धू दम्पत्ति को 7 दिन के भीतर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू के स्वास्थ्य दस्तावेज मंगाए गए हैं, जिससे उनके (नवजोत सिंह सिद्धू) की तरफ से किए गए दावों को वे साबित कर सकें. वहीं ऐसा नहीं करने पर उनपर 850 करोड़ का क्षतिपूर्ती का दावा करने की चेतावनी दी है.
सिविल सोसाइटी के संयोजक डॉ कुलदीप सोलंकी ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के असाध्य कैंसर रोग के सम्बंध में अमृतसर स्थित आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस व मीडिया में बोलते हुए खुलासा किया कि उनकी पत्नी का स्टेज 4 कैंसर को लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर मात दे दी है. उन्होंने दावा किया कि, सिर्फ डाइट में कुछ चीजों को शामिल करके उनकी पत्नी 40 दिन में कैंसर को मात दे दी है. जिसे सुनकर देश विदेश के कैंसर ग्रसित मरीजों में भ्रम व एलोपेथी मेडिसिन के विरोध की स्थिति उत्पन्न हो रही है. इसलिए हम इस लीगल नोटिस के जरिये सिद्धू परिवार से स्पष्टीकरण व दस्तावेज की मांग कर रहे हैं.ल।
CG सिविल सोसाइटी ने पत्र में पूछे ये सवाल:
जो दावा नवजोत सिद्धू ने अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर किया है, क्या श्रीमती सिद्धू उनके बयान का पूर्ण समर्थन करते हैं?
क्या श्रीमती सिद्धू को लगता है कि एलोपेथी मेडीसिन का जो इलाज आपने विभिन्न अस्पतालों में करवाया है उनके इलाज उपचार से आपको कोई भी लाभ नहीं हुआ है?
क्या आपके कैंसर फ्री होने में सिर्फ आपकी डाइट, नीम पत्ता, नींबू पानी, तुलसी पत्ता, हल्दी का ही सेवन किया है किसी भी एलोपेथी मेडीसीन का उपयोग नहीं किया है?
यदि आप अपने पति के दावे के समर्थन करती हैं तो वे सभी प्रमाणित दस्तावेज हमें 7 दिनों के भीतर उपलब्ध करावें, जिनसे यह साबित हो सके कि आपने महज 40 दिनों में बिना मेडिसिन लिए, बिना चिकित्सकीय सहायता के मात्र डाइट को बदलाव करके स्टेज 4 के कैंसर को समाप्त कर आप कैंसर फ्री हो गए हैं।
CG सिविल सोसाइटी ने इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को लिखा- अगर आप अपने पति के दावों के समर्थन में कोई प्रमाणित दस्तावेज और मेडिकल प्रमाण नहीं रखते हैं तो आप फिर से एक प्रेस वार्ता कर स्पष्टीकरण देवें. क्योंकि अन्य कैंसर मरीजों को भ्रम हो रहा है और वे अपनी मेडिसिन, इलाज, चिकित्सकीय उपचार छोड़कर आपके व आपके पति के कहे बातों पर भरोसा कर के अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं जिनके जिम्मेदार आप होंगे।
उन्होंने पत्र में आगे लिखा- प्रेस वार्ता में आपकी (सिद्धू दंपत्ति) तरफ से दिए गए बयानों से एलोपेथी पद्धति, एलोपेथी मेडिसिन, उसके चिकित्सकों व चिकित्सकीय मापदंडों के लिए भ्रम फैला गए हैं जिससे होने वाले सभी जनहानि, स्वास्थ्य की क्षति, मानहानि और मरीजों के जीवन के साथ होने वाले खिलवाड़ के साथ ही मरीजों के बिगड़ने वाले हालातों के जवाबदार आप दंपत्ति होंगे. इस स्थिति में 100 मिलियन डॉलर (Rs 850 crores) की राशि भी कम ही आंकलित होगी।
CG सिविल सोसाइटी ने शो कॉज नोटिस में लिखा कि (सिद्धू दंपत्ति) आप 7 दिनों के भीतर सभी स्वास्थ्य दस्तावेज भेज कर 40 दिनों में में ठीक होने वाले कथन को प्रमाणित करें, या प्रेस कांफ्रेंस कर अपने बयान (झूठे दावों) को वापिस ले और कथनों से फैले भ्रम को दूर करें, ताकि लोगों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य हानी या जन हानि न हो।
वहीं 7 दिनों के भीतर ऐसा नहीं करने पर आप (सिद्धु दम्पत्ति) आपके कारण फैले भ्रम से होने वाली सभी घटना, दुर्घटना, जन-हानि, धन-हानि, सभी प्रकार की क्षति के लिए जिम्मेदार होंगे. इसके लिए आप पर 100 मिलियन डॉलर यानि 850 करोड़ रुपए का विधिवत क्षतिपूर्ति दावा किया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिनदहाड़े वारदात : एक्टिवा हटाने के विवाद में 28 वर्षीय अमित सभरवाल की 6 गोली मारकर हत्या

पिता के बयान पर अभि शाह, सनी शाह और दिती शाह के खिलाफ मामला दर्ज; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस अमृतसर। अमृतसर में थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक्टिवा...
article-image
पंजाब

दसूहा पुलिस की ओर से चलाए गए सर्च आप्रेशन में 22 हजार लीटर लाहन व 80 लीटर अवैध शराब बरामद

आरोपियों के खिलाफ थाना दसूहा में आबकारी एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया मामला होशियारपुर, 15 फरवरी: एस.एस.पी. श्री ध्रुमन एच. निंबाले ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर...
article-image
पंजाब

76वां गणतंत्र दिवस: कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने फहराया तिरंगा : पंजाब के स्कूलों में अध्यापकों की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा, 2364 और 5994 भर्ती के लिए स्टेशनों का चयन जल्द – हरजोत सिंह बैंस

अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए दूसरे बैच तहत मार्च में भेजा जाएगा फिनलैंड, होशियारपुर में बनेंगे 9 स्कूल ऑफ हैप्पीनेस होशियारपुर :  26 जनवरी: पंजाब के शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और लोक संपर्क मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज...
पंजाब

व्यापारिक रेत खनन साइटों के टेंडर के लिए मूल्यांकन कमेटी का गठन : – बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण 16 को जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में निकाला जाएगा ड्रा

होशियारपुर, 13 जून: जिले की व्यापारिक रेत माइनिंग साइटों पर टेंडरों में एच-1 बोलीकारों के रेट बराबर होने के कारण माइनिंग व जियोलॉजी विभाग की ओर से एक जिला स्तरीय मूल्यांकन कमेटी का गठन...
Translate »
error: Content is protected !!