दिनदहाड़े वारदात : एक्टिवा हटाने के विवाद में 28 वर्षीय अमित सभरवाल की 6 गोली मारकर हत्या

by

पिता के बयान पर अभि शाह, सनी शाह और दिती शाह के खिलाफ मामला दर्ज; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

अमृतसर। अमृतसर में थाना गेट हकीमा के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद में 28 वर्षीय युवक अमित सभरवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई, जबकि मृतक के परिवार में मातम छा गया।

मृतक के माता-पिता के अनुसार, अमित घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान एक्टिवा पर आए कुछ युवकों ने उसे अपना वाहन साइड में करने के लिए कहा। परिवार का दावा है कि अमित उनकी बात मानते हुए एक्टिवा हटाने लगा, लेकिन इसके बावजूद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने उस पर गोलियां चला दीं।

सिर में गोली लगने से मौत

परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने करीब पांच से छह राउंड फायर किए। इस दौरान अमित के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पिता के बयान पर मामला दर्ज

पुलिस अधिकारी बलजिंदर सिंह के अनुसार, मृतक के पिता सुनील कुमार सभरवाल के बयानों के आधार पर अभि शाह, सनी शाह और दिती शाह के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में एक्टिवा हटाने को लेकर हुए विवाद की बात सामने आई है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

अमित के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7-7 साल की सजा सुनाई :सपा नेता आजम खान और उसकी पत्नी व बेटे को, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए

रामपुर : सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए...
article-image
पंजाब

अकाली दल पुनर सुरजीत को बड़ा झटका, मनप्रीत सिंह अयाली ने छोड़े पद

मनप्रीत सिंह अयाली ने अकाली दल (पुनर सुरजीत) के सभी पदों से दिया इस्तीफा पंजाब की राजनीति में हलचल, अयाली बोले- दिल्ली से चलने वाली पार्टियों में नहीं जाएंगे एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब...
article-image
पंजाब

स्टेट अवॉर्ड मिलने पर साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान का डॉ. राज कुमार (सांसद) की ओर से विशेष सम्मान

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : -डॉ. राज कुमार, सांसद होशियारपुर ने अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान को पंजाब सरकार की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मिला स्टेट अवॉर्ड प्राप्त करने पर विशेष सम्मानित किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों को करीब 1052 करोड़ रुपए की अदायगी की: करीब 9 लाख 77 हजार मीट्रिक टन धान की प्रदेश की मंडियों में अब तक आमद – कटारुचक्क

खाद्य व आपूर्ति मंत्री ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी सहित अनाज मंडी गढ़शंकर व सैलाखुर्द में खरीद प्रबंधों का लिया जायजा गढ़शंकर , 10 अक्टूबर : मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!