पीयू सीनेट का चुनाव चौथी बार निलंबित किए जाने की सांसद तिवारी ने की निंदा

by

मोहाली: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की सीनेट के चुनाव को चौथी बार निलंबित किए जाने की निंदा की है। जिन्होंने इस कदम को देश के लोकतांत्रिक ढांचे और शिक्षा में सुधारों की सोच के विरुद्ध बताया है।
यहां जारी एक बयान में, सांसद तिवारी, जो खुद भी यूनिवर्सिटी के एलुमनाई की सदस्य हैं, ने इस कदम को पंजाब यूनिवर्सिटी जैसी महान संस्था से एलुमनाई को दूर करने की कोशिश बताया है। उन्होंने कहा कि साल 1882 में यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब के रूप में लाहौर (अब पाकिस्तान) में स्थापित की गई इस महान संस्था का देश की चौथी सबसे बड़ी शिक्षण संस्था के रूप में महान इतिहास है। जिसे 1947 में देश की आजादी के बाद नए स्थापित शहर चंडीगढ़ में पुनः गठित किया और पंजाब के 6 जिलों से करीब 188 कॉलेज इस से मान्यता प्राप्त है।
उन्होंने खुलासा किया कि यूनिवर्सिटी की आखिरी सीनेट का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2020 और सिंडीकेट का कार्यकाल 31 दिसंबर 2020 था जिसके बाद से यूनिवर्सिटी बीते करीब 1 साल से बिना गवर्निंग बॉडी के चल रही है। जिनके चुनाव को कोरोना महामारी के नाम पर निलंबित कर दिया गया था। उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं और यूनिवर्सिटी के कुलपति व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की लोकतांत्रिक आत्मा को बचाने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मरहूम सुखबीर सिंह जोता की कुर्बानी को याद करते प्रदीप सिंह मखसूसपुर को किया सम्मानित  

दोनों भाइयों की बहादुरी से टला था बड़ा हादसा, परिवार को 50 हजार रुपये का चेक भेंट गढ़शंकर, 19 जून : हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सुखबीर सिंह...
article-image
पंजाब

जिला एवं सत्र न्यायधीश ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की

होशियारपुर: जिला एवं सत्र न्यायधीश अमरजोत भट्टी ने केंद्रीय जेल का दौरा कर हवालातियों व कैदियों की समस्या को सुना। इस दौरान उन्होंने जेल अस्पताल का दौरा कर मरीजों का हाल चाल जानते हुए...
article-image
पंजाब

माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुहा सिर्फ ₹20 में ग़रीबों के लिए भरपेट भोजन, मानवता की सेवा में एक महत्वपूर्ण कदम

होशियारपुर/दसूहा/दलजीत अजनोहा : समाज सेवा और मानवता को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के रूप में माँ अन्नपूर्णा रसोई दसुआ द्वारा हर दिन ग़रीब और ज़रूरतमंद लोगों को सिर्फ ₹20 में पूरा, पोषणयुक्त और स्वच्छ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा

गुलजार सिंह की मौत पर पंजाब में सियासी घमासान, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; केजरीवाल का पलटवार

चंडीगढ़ : गुलजार सिंह की मौत के मामले को लेकर पंजाब में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!