अमृतसर में पुलिस चौकी सामने हुआ बम ब्लास्ट, मची सनसनी

by
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में गुरबख्श नगर पुलिस चौकी के बाहर सुबह करीब 5 बजे एक जोरदार बम धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
एडीसीपी विशाल जीत ने बताया कि धमाके की वजह की जांच जारी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब पहले भी अजनाला थाने के बाहर आतंकी आईईडी धमाके की कोशिश कर चुके हैं।
दूसरी ओर, चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में हाल ही में हुए बम धमाकों के सिलसिले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ जारी है, हालांकि पुलिस ने अभी उनकी पहचान उजागर नहीं की है। मंगलवार, 26 नवंबर को सुबह 3:12 बजे सेक्टर-27 के सेविले बार एंड लाउंज और डी ओरा क्लब पर देसी बम से हमला किया गया था। सेविले बार एंड लाउंज में रैपर बादशाह की हिस्सेदारी भी है।
धमाकों के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों का पता लगाया। फुटेज में दिखा कि वे सेक्टर-26 ग्रेन मार्केट के रास्ते से आए और हमले के बाद अलग-अलग रास्तों से निकल गए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर मोहाली से जीरकपुर तक जांच की और संदिग्धों को पकड़ा।
डी ओरा क्लब के मालिक ने कुछ समय पहले शिकायत की थी कि उनसे हर महीने 50,000 रुपये की प्रोटेक्शन मनी मांगी जा रही थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके पहले से ही कई मामलों में नाम शामिल था। पूछताछ में उसका गैंगस्टर कनेक्शन भी सामने आया। पुलिस ने इसी जानकारी के आधार पर एक अन्य संदिग्ध को पकड़ा है। मामले की जांच अभी भी जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर, गाड़ियां जमींदोज : किन्नौर में 2 पर्यटकों की मौत : मंडी-कुल्लू हाईवे बंद

एएम नाथ । किन्नौर : हिमाचल प्रदेश के मानसून की बारिश ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है. मंडी, कुल्लू और किन्नौर में अचानक बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई...
article-image
पंजाब

भाजपा की पंजाब इकाई ने संगठन को मजबूत करने के लिए छह नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

चंडीगढ़, 2 अगस्त :  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के प्रयासों के तहत रविवार को छह...
article-image
पंजाब

वास्तुदोषों को दूर करने में पेड़ पोधों की अहम भूमिका होती हैं -डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : वास्तु शास्त्र में भवन का आकार ,निर्मित इकाई, दिशा ,रंग,आंतरिक संरचना,साज सज्जा,पंच तत्वों के साथ पेड़ पौधों को अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया हैं, सही दिशा में लगे पेड़ पौधे बड़े से...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!