भाजपा बुहमत से बनाऐगी पंजाब में अपनी सरकार, दो माह में हालात बदल जाएंगे – भाजपा के राष्ट्रीय सचिव निरमल सिंह।

by

माहिलपुर – भाजपा राज्य की 117 विधानसभा क्षेत्रों पर अपने उमीदवार खड़े करेगी और भारी बुहमत से राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है इन बातों का प्रगटावा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव डॉ निरमल सिंह जम्मू ने करते हुए कहा कि खेती सुधार कानून किसानों के हित में बने है और इससे किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी। एक प्रश्न उम्मीदवार भारी विरोध के बीच कैसे कर सकेंगे प्रचार का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि दो माह के बाद हालात बदल जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार किसानों के खातों में सीधे पैसे डाले जा रहे हैं लेकिन इससे पहले ऐसा नही हुआ, इसलिए आम किसान भाजपा से खुश हैं। उन्होंने बताया कि यह मीटिंग आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर की जा रही है। नरिंदर सिंह ने कहा कि पार्टी जल्द ही अपने उम्मीदवार घोषित कर देगी और चुनाव प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। भाजपा के नेशनल बॉडी के सदस्य डॉ दिलबाग राय के कार्यलय में पत्रकारों से बात करते उन्होंने कार्यकर्ताओं से नागरिकता बिल की खूबियों की जानकारी देते हुए कहा कि वह लोगों को इस संबंध में जानकारी देकर उन्हें यथास्थिति बताए। निपुण शर्मा, विनोद परमार महासचिव, महिंदर पाल मान, जसविंदर सिंह, राजीव कुमार, वनीत कुमार, प्रदीप रंगीला, राकेश कुमार, अश्विनी राम, डॉ सुखदेव सिंह, हरदीप लोंगिया, बलराम, बलजीत सिंह, सतनाम सिंह, हरजिंदर सिंह, राजकुमार व किशन भी उपस्थित थे।
पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध : भाजपा के राष्ट्रीय सचिव द्वारा ली गई मीटिंग को देखते पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मीटिंग में किसान उपद्रव न करे इस लिए एसपी रविंदर पाल सिंह सिधू, डीएसपी राकेश कुमार, डीएसपी गुरप्रीत सिंह, एसएचओ गडदीवाल, एसएचओ चब्बेवाल प्रदीप कुमार, एसएचओ मनदीप सिंह, एसएचओ माहिलपुर सतविंदर सिंह धालीवाल, एसएचओ मेहटियाना देशराज व एएसआई सुभाष चंद्र गढ़शंकर ने एसएसपी होशियारपुर अपनीत कौंडल आईपीएस के दिशानिर्देश पर आंदोलनकारी किसानों को दूर से ही विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर कर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

बाबा रामदेव ने श्री हरिमंदिर साहिब में टेका मत्था : SGPC को बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया एक करोड़ का दान

अमृतसर । पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के संस्थापक व योग गुरु बाबा रामदेव ने बुधवार को विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेका। उन्होंने पवित्र परिक्रमा के दर्शन किए और कुछ समय...
पंजाब

बिस्त दोआब नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बिस्त दोआब नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई मनजीत लाल ने बताया कि यह शव इब्राहिमपुर के पास सेफन...
article-image
पंजाब

चौकीदारा यूनियन पंजाब ने डिप्टी स्पीकर रौड़ी को मांगों का ज्ञापन सौंपा

गढ़शंकर : लाल झंडा ग्रामीण चौकीदारा यूनियन पंजाब (सीटू) ने डिप्टी स्पीकर जयकृष्ण सिंह रौड़ी को अपनी मांगों के संबंध में मांगपत्र सौंपा। मांगों संबंधी जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह नीलों, सर्वजीत...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय वुशू (लड़के लडकियो‌ जूनियर,सीनियर) चैंपियनशिप 30,31मई और 1 जून 2025 को करवाई जा रही – राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की ओर से तीन दिवसीय राज्य वुशू चैंपियनशिप (लड़के-लड़कियों जूनियर, सीनियर) का आयोजन 30,31 मई और 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में...
Translate »
error: Content is protected !!